अलीगढ़. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में शुक्रवार को एक ज्वेलरी शॉप में फिल्मी स्टाइल में तीन बदमाशों ने लूटपाट की. बदमाश दुकान के अंदर घुसे और तमंचा निकालकर वहां पहले से निकला और तिजोरी में रखा सोने—चांदी का आभूषण और नकदी उठा ले गए. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने करीब 40 लाख रुपये का माल लूट लिया है. आईजी और एसएसपी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और जांच की. पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी को खंगाला तो बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए. पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है. उत्तर प्रदेश के चुनिंदा शहरों की हर बड़ी खबर आप तक पहुंचा रहा है UPCityNews.Com. खबर सत्ता के गलियारे की हो या फिर हो क्राइम से जुड़ी हुई. आपतक जरूर पहुंचेगी. इस कोशिश में हमारे Youtube चैनल पर देखिए ताजातरीन वीडियो. उत्तर प्रदेश में अपने शहर की खबरें देखिए, पढ़िए और साझा करिए. #UttarPradeshNews #UPCItyNews #UttarPradeshSamachar #AligarhNews #RobberyCase