संपर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने और अलवर न्यूज चैनल पर गन्दगी की खबर को प्रमुखता से दिखा कर प्रशासन को अवगत कराने के बाद कलक्टर पहाड़िया के आदेश पर रामगढ़ कस्बे में सफाई अभियान शुरू हो गया है। नासूर बनी रामगढ कस्बे की गंदगी की समस्या से आमजन को निजात मिली है। उल्लेखनीय है कि रामगढ़ कस्बे को नगर पालिका घोषित किए जाने का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ग्राम पंचायत के सफाई कर्मियों का भुगतान बंद कर दिया गया था।जिससे रामगढ़ कस्बे में जगह जगह गंदगी के ढेर लग गए थे। कस्बे की सफाई व्यवस्था को लेकर समाजसेवी रिटायर्ड अध्यापक अजीत जैन ने मुख्यमंत्री संपर्क पोर्टल पर 18 मई को शिकायत दर्ज कराई थी।