#ALWAR NEWS//सभापति बीना गुप्ता:- नगर परिषद शहर की समस्याओं को लेकर गंभीर

#ALWAR NEWS//सभापति बीना गुप्ता:- नगर परिषद शहर की समस्याओं को लेकर गंभीर

नगर परिषद सभापति बीना गुप्ता ने सागर स्थित मूसी महारानी की छतरी पर पौधारोपण किए है। सभापति बीना गुप्ता ने अलवर न्यूज के रिपोटर त्रिलोक शर्मा और वीडियो जर्नलिस्ट रूपेश शर्मा को बताया कि स्थानीय लोगों ने सागर पर गार्ड नहीं होने से जलाशय में गाय सहित अन्य मवेशियों के गिरने और रात में लाइट नहीं होने से घटना होने की संभावना जताई। सभापति बिना गुप्ता ने सागर पर जल्द गार्ड की व्यवस्था करवाने का भरोसा दिया। सभापति ने कहा कि नगर परिषद शहर की समस्याओं को लेकर गंभीर है । नगर परिषद संबंधी समस्या का तुरंत निराकरण करवाया जाएगा।