#India_gifts_Dornier_aircraft_to_Srilanka #Dornier_maritime_reconnaissance_aircraft #Hambantota_port #Dornier_228_aircraft #Chinese_spy_vessel #Hindustan_Aeronautics भारत ने श्रीलंका को 2 डोर्नियर समुद्री टोही विमान हाल ही में दिया है। श्रीलंका में इतने बड़े राजनीतिक संकट के बाद अब वहां अलगाववादी तत्वों , आतंकी और रेडिकल समूहों के उभार की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए हिन्द महासागर के इस द्वीपीय देश की सुरक्षा जरूरतों को देखते हुए जासूसी विमानों को देना उचित कदम है । भारत और श्रीलंका के बीच नयी दिल्ली में 2018 में हुए रक्षा संवाद के दौरान श्रीलंका ने अपनी समुद्री निगरानी क्षमताएं बढ़ाने के लिए भारत से दो डोर्नियर टोही विमान हासिल करने की संभावनाओं पर बातचीत की थी।इस विमान को श्रीलंकाई वायु सेना के 15 सदस्य ही उड़ा पाएंगे, जिन्हें चार महीनों तक भारत में खासतौर से प्रशिक्षण दिया गया है। इस दल में पायलट, पर्यवेक्षक, इंजीनियरिंग अधिकारी और टेक्नीशियन शामिल हैं।श्रीलंकाई वायु सेना से जुड़ा भारत सरकार का तकनीकी दल इसकी निगरानी करेगा। भारत द्वारा श्रीलंका को डोर्नियर विमान ऐसे समय में सौंपा जा रहा है जब एक दिन पहले चीनी जहाज ‘युआन वांग 5’ एक सप्ताह के लिए दक्षिणी बंदरगाह हंबनटोटा में रुका है। भारत अपने पड़ोसी देशों की डिफेंस फोर्सेस को ट्रेनिंग प्रदान करता है और उनके क्षमता निर्माण पर बल देता है जिस तरीके से ब्रम्होस और तेजस को दक्षिण पूर्वी एशिया में बाजार मिला है उसे देखते हुए अब दक्षिण एशिया सहित अन्य क्षेत्रों में भारत डिफेंस ट्रेड को बढ़ाकर अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूती दे सकता है। इससे समुद्री निगरानी में भारतीय नौसेना के साथ श्रीलंकाई वायुसेना और नौसेना के बीच सहयोग शुरू करने में मदद मिलेगी। इससे मेरीटाइम डोमेन अवेयरनेस को बढ़ाने में मदद मिलेगी।अभी कुछ ही समय पहले भारतीय क्षेत्र में घुसे पाकिस्तानी नौसेना के युद्धपोत आलमगीर को भारत के डोर्नियर विमान ने लौटने को मजबूर कर दिया था ============================================================ ✅TOP TRENDING PLAYLIST ✅NEWS THIS HOUR • News This Hour ✅DAILY MCQs • Playlist ✅Global Affairs • Global Affairs ✅QUICK LEARN • Playlist ✅ANNIVERSARY SPECIAL • Playlist ✅SPECIES IN NEWS • Playlist ✅PERSON IN NEWS • Scheme/Person/Species/Place in News अगर आपको हमारी खबरें अच्छी लग रही हैं तो कृपया हमें फीडबैक जरूर दें। साथ ही हमारे पेज को लाइक, शेयर और सब्स्क्राइब करना ना भूले। 👉 यूट्यूब (Youtube): https://bit.ly/2S1jEwS 👉 फेसबकु (Facebook): / dhyeya1 👉 ट्विटर (Twitter): / dhyeya_ias 👉 इन्स्टाग्राम (Instagram): / dhyeya_ias 👉 टेलीग्राम (Telegram): https://t.me/dhyeya_ias_study_material 👉 Baten UP Ki Youtube: https://bit.ly/batenupkiYT 👉 Baten UP Ki Website: https://batenupki.com/ 👉 Dhyeya IAS (Website): https://www.dhyeyaias.com/ ---------------------------------------------------धन्यवाद------------------------------------------------------