#SweetRevolution #National_Beekeeping_&_Honey_Mission #Honey_producing_states_in_india केंद्र सरकार शहद के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकारों और किसानों के सहयोग से कई कार्यक्रम आयोजित करेगी।मधुमक्खी पालन और उससे संबद्ध गतिविधियों को बढ़ावा देने के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मीठी क्रांति (स्वीट रिवोल्यूशन)' की धारणा को बढ़ावा दिया जा रहा है।वर्तमान काल में भारत का प्राकृतिक शहद निर्यात मुख्य रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका के बाजार पर निर्भर है जो इस निर्यात का 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है। राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन और शहद मिशन (एनबीएचएम) के लिए तीन साल (2020-21 से 2022-23) की अवधि हेतु 500 करोड़ रुपये के आवंटन को मंजूरी दी गई है। भारत ने वर्ष 1996-97 में अपना पहला संगठित निर्यात शुरू किया था।74,413 मीट्रिक टन (एमटी) प्राकृतिक शहद का निर्यात किया है जिसका मूल्य 2012-22 में 16 करोड़ 37 लाख 30 हजार अमरीकी डालर है और जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका ने 59,262 मीट्रिक टन का एक बड़ा हिस्सा लिया है। संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, नेपाल, मोरक्को, बांग्लादेश और कतर भारतीय शहद के अन्य शीर्ष गंतव्य थे। वर्ष 2020 में वैश्विक शहद निर्यात 7.36 लाख मीट्रिक टन दर्ज किया गया था तथा भारत शहद उत्पादक और निर्यातक देशों में क्रमशः 8 वें और 9वें स्थान पर था। 2020 में, कुल शहद उत्पादन 16 लाख 20 हजार मीट्रिक टन आंका गया था और जिसमें सभी पराग (नेक्टर) स्रोतों, कृषि उपजों, वन्य पुष्पों और वन्य वृक्षों से निकाला गया शहद शामिल था ============================================================ ✅TOP TRENDING PLAYLIST ✅NEWS THIS HOUR • News This Hour ✅DAILY MCQs • Playlist ✅Global Affairs • Global Affairs ✅QUICK LEARN • Playlist ✅ANNIVERSARY SPECIAL • Playlist ✅SPECIES IN NEWS • Playlist ✅PERSON IN NEWS • Scheme/Person/Species/Place in News अगर आपको हमारी खबरें अच्छी लग रही हैं तो कृपया हमें फीडबैक जरूर दें। साथ ही हमारे पेज को लाइक, शेयर और सब्स्क्राइब करना ना भूले। 👉 यूट्यूब (Youtube): https://bit.ly/2S1jEwS 👉 फेसबकु (Facebook): / dhyeya1 👉 ट्विटर (Twitter): / dhyeya_ias 👉 इन्स्टाग्राम (Instagram): / dhyeya_ias 👉 टेलीग्राम (Telegram): https://t.me/dhyeya_ias_study_material 👉 Baten UP Ki Youtube: https://bit.ly/batenupkiYT 👉 Baten UP Ki Website: https://batenupki.com/ 👉 Dhyeya IAS (Website): https://www.dhyeyaias.com/ ---------------------------------------------------धन्यवाद------------------------------------------------------