सलग- गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। एंकर- गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हुई है। साहिबाबाद पुलिस सिटी फारेस्ट फारुख नगर रोड़ पर चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया। पुलिस के इशारे पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमे हरि ओम पांडेय के पैर में गोली लग गई वही हरि ओम का साथी बाइक को मौके पर छोड़ फरार हो गया। जिसके बाद हरि ओम को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके साथी की तलाश जारी है।