गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के टीला मोड़ पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें दो बदमाशों को गोली लगी है। और एक कॉन्स्टेबल घायल हुआ है । दोनों बदमाशों के नाम राहुल और चंदन है । जो सीमापुरी इलाके के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि टीला मोड़ पर बदमाशों को रोकने की पुलिस ने कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने भी फायर किया ।दोनों तरफ की फायरिंग में पुलिस कांस्टेबल और बदमाश घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने इन दोनों बदमाशों का अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला है जिसमे यह पता चला है की यह दोनों पहले भी कई अपराधिक मामलों शामिल है और इन पर कई मुकदमे दर्ज है