भूंगरा गांव के हादसे में हुए घायलों से मिलने  करने पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

भूंगरा गांव के हादसे में हुए घायलों से मिलने करने पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

भूंगरा गांव के हादसे में हुए घायलों से मिलने करने पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अल्प प्रवास पर जोधपुर आए जहां उन्होंने शेरगढ़ के भूंगरा गांव में गैस सिलेंडर फटने से हुए घायलों से मुलाकात की, वहीं परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। आज सुबह जोधपुर पहुंचे और एयरपोर्ट से सीधे महात्मा गांधी अस्पताल आए। उसके बाद उन्होंने हादसे में घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की। यहाँ पत्रकारों से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि यह हादसा बहुत दुखद हादसा है और इसमें पांच जनों की मृत्यु हुई है, वहीं कई घायल ऐसे हैं जो 90% तक झुलस चुके हैं umesh बचाना हमारी प्राथमिकता है। जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग की ओर से घायलों को पूरी सहायता की जा रही है, वहीं जयपुर के चिकित्सकों की एक टीम भी जोधपुर भेजी जाएगी जो यहां के चिकित्सकों को सहयोग करेगी। उन्होंने बताया कि सभी घायलों का इलाज नि:शुल्क किया जाएगा, वहीं एक- एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। मृतकों को चिरंजीवी योजना के तहत 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के साथ ही मुख्यमंत्री सहायता कोष से 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गैस एजेंसी संचालकों से भी हादसे के पीड़ितों को सहायता देने के लिए आग्रह किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हादसे में बहादुरी दिखाकर जलते हुए गैस सिलेंडर को बाहर फेंकने वाले कॉन्स्टेबल डूंगर सिंह को प्रमोशन देने के लिए भी डीजीपी से वार्ता करेंगे, ताकि इस तरह की परिस्थितियों में काम करने वालों को प्रोत्साहन मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की हादसों को रोकने के लिए गैस एजेंसियों को सभी उपभोक्ताओं के कनेक्शन की समय-समय पर मेंटेनेंस करने के लिए कहा जाएगा, वहीं उन्होंने हादसे के दौरान घायलों को अस्पताल पहुंचाने और समय पर उपचार दिलाने के लिए ग्राम वासियों का भी आभार जताया। अशोक गहलोत - मुख्यमंत्री Join this channel to get access to perks:    / @jodhanaabbtaknews   Our Social Link - Website - https://jodhanaabbtaknews.in/ Youtube -    / @jodhanaabbtaknews   Facebook -   / jodhanaabbtaknews   Twitter - https://twitter.com/jitendradudi7?lan... email - [email protected] email - [email protected] Whatsapp - 9636222286