भूंगरा में हुए गैस कांड में मृतका को सरकारी नौकरी घायलों को विशेष पैकेज देने की मांग

भूंगरा में हुए गैस कांड में मृतका को सरकारी नौकरी घायलों को विशेष पैकेज देने की मांग

#शेरगढ़ विधायक #मीनाकंवर राठौड़ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से #विशेषपैकेज दिलाने की मांग करते हुए। खुशियां परिवार के सभी सदस्य अस्पताल में भर्ती, गांव वालों ने किया अंतिम संस्कार दूल्हा सुरेन्द्रसिंह, उसके पिता सगतसिंह, माता धापूकंवर, बहिन रसालकंवर का जोधपुर में ईलाज चल रहा हैं। दूल्हे का बड़ा भाई सांगसिंह मामूली रूप से घायल होने से सुरक्षित बच गया। जो अभी घर पर हैं। वहीं सांगसिंह की पत्नी पूनमकंवर व एक पुत्र आईपालसिंह भी घायल हैं, जिनका ईलाज जारी हैं। ऐसे में घर के सभी सदस्य भर्ती होने से घर में उनको कोई संभालने वाला नहीं हैं। सांगसिंह अपने नन्हे मासूम रतनसिंह को खो चुका हैं। इस दर्दनाक हादसे से अपने आप को संभालते हुए ग्रामीणों ने इन मासूमों का अंतिम संस्कार किया गया। गैस सिलेंडर हादसे में मृतकों के परिजनों को सरकारी नौकरी एवं घायलों को विशेष पैकेज देने की मांग बालेसर. शेरगढ़ विधायक मीना कंवर राठौड़ एवं पीसीसी सदस्य उम्मेद सिंह राठौड़ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भूंगरा गांव में गैस सिलेंडर फटने से हुए दर्दनाक हादसे में मृतकों के परिजनों को सरकारी नौकरी एवं घायलों को विशेष पैकेज दिलाने की मांग की है। पीसीसी सदस्य उम्मेद सिंह राठौड़ ने बताया कि शुक्रवार को सुबह भारत जोड़ो यात्रा से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर पहुंचे। महात्मा गांधी अस्पताल में विधायक मीना कंवर राठौड़ के साथ पीसीसी सदस्य उम्मेद सिंह राठौड़ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर इस दर्दनाक हादसे में मृतक के परिजनों में से 1—1 सदस्यों को सरकारी नौकरी दिलाने, घायलों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना, मुख्यमंत्री सहायता कोष एवं एलपीजी कंपनी की ओर से सहायता राशि के अतिरिक्त विशेष पैकेज दिलाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने विशेष पैकेज के लिए एक कमेटी गठित कर कमेटी रिपोर्ट के आधार पर बैठक के बाद फैसला लेने का आश्वासन दिया।