साल 2020 में काल भैरव जयंती 7 दिसंबर को मनाई जाएगी। हमारे हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर साल मार्गशीर्ष माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन ही काल भैरव देव जी की जयंती मनाये जाने की परंपरा चली आ रही है। बता दें कि इस खास दिन को कालाष्टमी के नाम से भी लोग जानते हैं। वहीं, बात अगर हमारे शास्त्रों की करें तो भगवान काल भैरव का जन्म मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर हुआ था। ध्यान रहें कि काल भैरव जयंती के दिन भगवान काल भैरव जी की पूरे विधि विधान के साथ पूजा करनी चाहिए और उनकी कृपा पाने के लिए विशेष उपाय भी करना चाहिए। एक और बात जान लें कि काल भैरव जयंती के दिन अगर आप भगवान शिव की पूजा व अर्चना करते हैं तो भगवान भैरव का आशीर्वाद आपको ज़रूर प्राप्त होगा क्योंकि भगवान भैरव की उत्पत्ति भगवान शिव के अंश के रूप में ही तो हुई थी। तो दोस्तों अगर आप वाकई में कालाष्टमी के दिन भगवान काल भैरव का आशीर्वाद प्राप्त करने चाहते हैं तो वेद संसार द्वारा बताए जा रहे यह कुछ खास उपायों को अवश्य करें और फिर हमसे साझा करें कि क्या आपकी भी सारी मनोकामनाएं पूरी हुई या नहीं… हमें पता है जवाब हां में ही होगा … बिना देर करते हुए चलिए बताए देते हैं काल भैरव को खुश करने के लिए यह कुछ खास उपाय – पहला उपाय: कालाष्टमी के शुभ दिन आप 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से ‘ॐ नम: शिवाय’ लिखें और शिवलिंग पर चढ़ाएं। इस खास विधि से पूजा करने से भगवान भैरव बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और आपकी मनोकामनाएं भी पूरी हो जाएंगी। दूसरा उपाय : भगवान काल भैरव को प्रसन्न करने के लिए व साथ ही उनकी कृपा पाने के लिए कालाष्टमी के दिन से भगावान भैरव की प्रतिमा के आगे आप सरसो के तेल का दीपक जलाना शुरु कर दें और श्रीकालभैरवाष्टकम् का पाठ भी याद से करें। हां, इस उपाय को अपनी मनोकामना के पूरे होने तक सच्चे विश्वास के साथ करते रहें। तीसरा उपाय : आप चाहे तो काल भैरव जयंती के दिन से लेकर 40 दिनों तक लगातार काल भैरव का दर्शन कर सकते हैं। कहते हैं इस उपाय को करने से भगवान भैरव तो आपसे प्रसन्न ज़रूर होंगे और आपकी हर मनोकामना की पूर्ति भी होगी। जान लें कि भैरव की पूजा के इस खास नियम को चालीसा कहते हैं जो चन्द्रमास के 28 दिनों और 12 राशियां को जोड़कर बनता है। चौथा उपाय : काल भैरव जयंती के दिन भगवान भैरव को खुश करने के लिए आप यह आसान सा उपाय भी अपना सकते हैं जो कि है काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाना… हां, अगर आपके घर के आस पास कोई काला कुत्ता उपलब्ध ना हो तो आप किसी भी कुत्ते को मीठी रोटी बनाकर खिला सकते हैं। जान लें कि इस उपाय को करने से ना सिर्फ भगवान भैरव बल्कि आपको शनिदेव की भी कृपा प्राप्त हो सकती है। You Tube - • काल भैरव जयंती 2020 - kal bhairav ko kaise... Website - www.vedsansar.com Facebook - www.facebook.com/vedsansar