प्रदीप कलेर, डेरा सच्चा सौदा की साध संगत के अनुयायिओं द्वारा बनाये गए राजनीतिक विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष; 25-03-2021 को अपने गाँव डोंडवा, जिला कैथल हरियाणा में अपने ही घर के नज़दीक, एक विवाह समारोह के दौरान नशे में चूर होकर नाचता हुआ देखता जा सकता है। प्रदीप कलेर डेरा की सहयोगी संस्था युथ वेलफेयर फेडरेशन का अध्यक्ष है। युथ वेलफेयर फेडरेशन वही संस्था है जिसकी पंजाब इकाई की 45 सदस्य समिति के लोगों पर, बरगाड़ी व अन्य स्थानों पर श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के अपमान का आरोप है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पंजाब सरकार के पास इस व्यक्ति की तस्वीर भी नहीं है, लेकिन लाल कोट व हरे कुर्ते में बड़ी दाढ़ी वाला इन्सान प्रदीप कलेर है, जिसे क्यों और किस लिए बचाया जा रहा है यह बड़ा सवाल है ? जानकारी दे दें कि अब तक प्रदीप कलेर ग्रामपंचायत शाह सतनाम पूरा के सरक्षण में रह रहा है जो समय समय पर पंजाब पुलिस को इसकी गलत सूचना देकर गुमराह कर रही है। सभी सिख संगत से निवेदन है कि इस आरोपी से पूछताछ करें और पंजाब सरकार से अनुरोध है कि निर्दोष डेरा प्रेमियों पर मुक़दमे दर्ज कर उन्हें पड़ताड़ित न करें और उन्हें यातनाएं न दें।