डेरा प्रेमी गुरजंट सिंह इन्सां का दावा है कि 18 सितम्बर 2021 के दिन वह मर गए थे और मरकर उन्होंने डेरा प्रबंधन का बुरा हाल देखा। उनका दावा है कि डेरा मैनेजमेंट नरकों में चिल्ला रही है। उनके बच्चे लंगड़े, लूले, अंधे बेहरे हैं और उनका किसी डॉक्टर के पास कोई इलाज़ नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि डेरा में मैनेजमेंट का कोई भी व्यक्ति बाकी नहीं बचा है और सबका बुरा हाल है। हालाँकि हम इस तरह के दावों की पुष्टि नहीं करते और न ही किसी भी व्यक्ति की बर्बादी का मंजर बताने वाले ऐसे खुलासों पर भरोसा करते हैं। यह गुरजंट सिंह का निजी अनुभव है या फिर वह वही बटोरने का कोई नया पैंतरा है, यह वही बता सकते हैं। यह वीडियो गुरजंट सिंह के आग्रह पर सबके समक्ष रखा जा रहा है। दर्शक इस पर अपने विवेक का इस्तेमाल जरूर करें।