BJP MLC Prasad Lad के Shiv Sena Bhavan तोड़ने वाले बयान पर भड़के Sanjay Raut बीजेपी विधायक प्रसाद लाड के शिवसेना भवन तोड़ने के बयान को लेकर घमासान तेज हो गया है। राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि मराठी मानुष नशे के आदी नेताओं को नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी शिवसेना भवन तोड़ने के बारे में सोच भी नहीं सकती। विधान परिषद में बीजेपी के सदस्य प्रसाद लाड ने शनिवार को एक पार्टी कार्यक्रम में कहा था कि अगर मध्य मुंबई के दादर स्थित शिवसेना भवन (शिवसेना का मुख्यालय) को गिराने की जरूरत पड़ी तो ऐसा किया जाएगा। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने बयान पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि उनके बयान को मीडिया ने गलत संदर्भ में पेश किया। उन्होंने अपनी टिप्पणी भी वापस ले ली थी। लाड के माफी मांगने के बावजूदद दोनों पार्टियों में जुबानी जंग शुरू हो गई है। शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा- 'बीजेपी शिवसेना भवन पर हमला करने के बारे में कभी सोच भी नहीं सकती। ये लोग बीजेपी के नहीं हैं। ये आयात-निर्यात किए गए कुछ बाहरी लोग हैं। ये लोग महाराष्ट्र में बीजेपी को गिराएंगे। हम इस माफी को स्वीकार नहीं करते।' #SanjayRaut #ShivSenaBhavan #NBT About Navbharat Times Youtube Channel: Navbharat Times नवभारत टाइम्स NBT : खबरों के अलावा कई मुद्दों पर आप रोचक विडियो भी देख सकते हैं। हमारे कुछ नियमित विडियो फीचर - फेक इट इंडिया हमारे यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं। Apart from the news, you can also watch interesting videos on many issues. Subscribe to the 'Navbharat Times' channel here: / navbharattimes Download the Official NBT App: https://play.google.com/store/apps/de... Social Media Links Facebook: / navbharattimes Twitter: / navbharattimes