योगी सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का बढ़ा मानदेय

योगी सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का बढ़ा मानदेय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के लिए मानदेय में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की है। बजट सत्र के दौरान लिए गए इस निर्णय के तहत 1 अप्रैल 2026 से शिक्षामित्रों को 10,000 रुपये के स्थान पर 18,000 रुपये प्रतिमाह और अनुदेशकों को 9,000 रुपये के स्थान पर 17,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। राज्य में कार्यरत 1.43 लाख से अधिक शिक्षामित्रों और लगभग 25 हजार अनुदेशकों को इस फैसले का लाभ मिलेगा। साथ ही उन्हें 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी प्रदान की जाएगी। सरकार के इस निर्णय से उनकी आर्थिक स्थिति, कार्यक्षमता और मनोबल में सुधार होने के साथ-साथ विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। #ptinews #YogiAdityanath #UPGovernment #EducationSupport #TeacherHonorarium Subscribe to PTI's YouTube channel for in-depth reports, exclusive interviews, and special visual stories that take you beyond the headlines. #PTIVideos PTI News : ptinews.com PTI Fact Check : ptinews.com/factcheck/factcheck.aspx PTI X (formerly Twitter): https://x.com/PTI_News PTI Instagram:   / ptinews_multimedia   PTI Facebook:   / presstrustofindia