फर्रुखाबाद में पुलिस चौकी के निकट ताबड़तोड़ फायरिंग ,युवक की जान गई

फर्रुखाबाद में पुलिस चौकी के निकट ताबड़तोड़ फायरिंग ,युवक की जान गई

यूपी के फर्रुखाबाद जिले में दिनदहाड़े पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर इटावा बरेली हाईवे पर फायरिंग से अफरा तफरी मच गई। ताबड़तोड़ फायरिंग में गोली लगने से घायल युवक को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। यह पूरी घटना थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के बघार के पास की है। बताया जाता है कि दो युवक मोटरसाइकिल से सवार होकर इटावा बरेली हाईवे पर जा रहे थे तभी पुलिस चौकी के ही निकट कार सवार युवकों ने मोटरसाइकिल सवार युवकों को घेर कर ताबड़तोड़ फायरिंग की। बाइक सवार एक युवक गोली लगने से मौके पर गिर पड़ा आनन फानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।