फर्रुखाबाद में चाचा ने भतीजी को गोली से उड़ाया, घटना की पड़ताल में जुटी पुलिस

फर्रुखाबाद में चाचा ने भतीजी को गोली से उड़ाया, घटना की पड़ताल में जुटी पुलिस

यूपी के फर्रुखाबाद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सगे चाचा ने अपनी भतीजी को गोली मार दी। भतीजी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि परिजन युवती को तत्काल लोहिया जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। यह सनसनीखेज घटना फर्रुखाबाद जिले के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के गांव तुर्कीपुर है। मृतक युवती की मां ने बताया कि बेटी को उसके देवर ने गोली मारी है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह पता नहीं चल सकी है। जिला अस्पताल में युवती के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था।