#BlackMarketing #IllegalLiquor #IndoreNews इंदौर संभाग के दो शराब कारखानों से बिना परमिट शराब बेचने और परिवहन करने का मामला सामने आया है। संभागायुक्त डॉक्टर पवन शर्मा के निर्देश पर खरगोन जिले के बड़वाह और धार के सेजवाया में छापामार कार्रवाई की गई। इसमें सेजवाया में स्थित फैक्टरी में अनियमितताएं मिलीं, जिसे जांच के बाद सील कर दिया गया है।