ये तो हम सभी जानते हैं कि गुजरात में शराब पर बैन लगा है लेकिन इसके बावजूद काफी लोग शराब की कालाबजारी करते हैं। ऐसे में इनपर लगाम लगाने का काम गुजरात पुलिस करती हैं। हाल ही में गुजरात में शराब को लेकर एक ऐसा नजारा सामने आया है जिसे देखकर लोगों को लगेगा कि ये कोई फिल्मी सीन हैं। शाहरुख खान की फिल्म रईस का वह सीन आप सभी को याद होगा। जिसमे पुलिस अफसर बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने अवैध शराब के जत्थे पर बुलडोजर चलाया था। दरअसल, गुजरात में सूरत पुलिस ने अवैध शराब को सड़क पर बिछाकर उस पर बुलडोजर चलवा दिया। इन शराब की बोतलों को ट्रक और ट्रैक्टर के जरिए अमरोली के सुनसान इलाके लाया गया था। ये शराब की बोतलें इतनी ज्यादा थीं कि ऐसा लगा कि सड़क पर शराब की नदी बह रही है। इन अवैध शराब की बोतलों की कीमत बाजार में 1.94 करोड़ रुपए आंकी गई है। गुजरात में फिल्मों की तरह अवैध शराब पर चलाया गया बुलडोजर भारत का प्रमुख हिंदी समाचार विचार पोर्टल प्रभासाक्षी.कॉम पिछले डेढ़ दशक से भी अधिक समय से देश और विदेशों के कोने-कोने में हिंदी पाठकों का चहेता बना हुआ है। प्रभासाक्षी.कॉम पर आपको देश-विदेश, राजनीति, बॉलीवुड, खेल जगत, महिला जगत, फैशन, पर्यटन एवं स्वास्थ्य आदि से जुड़ी हर खबर मिलेगी आपको सबसे पहले, विजिट करें - https://www.prabhasakshi.com/ Follow करें हमें ट्विटर पे - / prabhasakshi Like करें हमारा Facebook पेज - / prabhasakshi सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल - / prabhasakshinews Join this channel to get access to perks: / @prabhasakshinews