27.08.2023 Live Message Power in the name of JESUS : Part - 1 यीशु के नाम की सामर्थ को समझना : भाग - 1 By Rev.Dr.D.R.Sahu Acts 4:12 और किसी दूसरे के द्वारा उद्धार नहीं; क्योंकि स्वर्ग के नीचे मनुष्यों में और कोई दूसरा नाम नहीं दिया गया, जिस के द्वारा हम उद्धार पा सकें॥ किसी अन्य के द्वारा उद्धार नहीं हिब्रू में यीशु का नाम यहोशुआ था जिसे अंग्रेजी में जोशुआ कहते है, जिसका अर्थ है - प्रभु उद्धार है The Lord is salvation Ps.27:1 यहोवा परमेश्वर मेरी ज्योति और मेरा उद्धार है; मैं किस से डरूं? यहोवा मेरे जीवन का दृढ़ गढ़ ठहरा है, मैं किस का भय खाऊं? Matt.1:21 तू उसका नाम यीशु रखना; क्योंकि वह अपने लोगों का उन के पापों से उद्धार करेगा। यीशु के नाम का अर्थ होता है - उद्धारकर्ता उद्धार का अर्थ होता है - A. पाप और उसके परिणामों से मुक्ति - छुड़नेवाला Rom.3:23 सबने पाप किया है Rom.6:23 क्योंकि पाप की मजदूरी तो मृत्यु है, परन्तु परमेश्वर का वरदान हमारे प्रभु मसीह यीशु में अनन्त जीवन है । B. हानि / बर्बादी से सुरक्षा - बचाने वाला यीशु आपसे प्यार करता है वह आपको जीवन देने आया उसने हमें अपना नाम दिया जो सब नाम से ऊंचा है यीशु के नाम में सामर्थ है, इसकी अज्ञानता के कारण हम कई आशिषों से वंचित रह जाते हैं शैतान नहीं चाहता कि विश्वासी इस नाम के सामर्थ को जाने जो सामर्थ और अधिकार यीशु में था वही सामर्थ और अधिकार उसके नाम में है यीशु का अधिकार / सामर्थ जीवन देने का अधिकार प्रकृति के ऊपर अधिकार पानी पर चला आंधी तूफान को शांत किया अंधकार के शक्तियों के ऊपर अधिकार बीमारियों के ऊपर अधिकार चंगा करने का अधिकार मृत्यु के ऊपर अधिकार स्वर्ग, पृथ्वी और अधोलोक पर अधिकार पाप क्षमा करने का अधिकार बंधुओं को छुड़ाने का अधिकार यीशु का नाम यीशु को कई नाम से संबोधित किया गया है इम्मानुएल उद्धारकर्ता चट्टान राजा / शासक चरवाहा शिक्षक परमेश्वर का वचन मध्यस्थ सहायक परमेश्वर का मेमना जगत की ज्योति यीशु जगत की ज्योति है और वह मेरे अंदर रहता है इसलिए अब मैं जगत की ज्योति हूं ज्योति अंधकार में चमकता है Power in the name of Jesus यीशु के नाम की शक्ति / सामर्थ 1. यीशु का नाम हमें, हमारी पहचान देता है Acts 11:26 चेले सबसे पहले अंताकिया ही में मसीही / Christian कहलाए Jn.1:12-13 एक मसीही विश्वासी के रूप में हमारी पहचान ईश्वर के संतान के रूप में होती है। Ps.82:6 मैने कहा था तुम ईश्वर हो और सबके सब परमप्रधान के पुत्र हो 2. यीशु का नाम सब नामों के ऊपर है Phil.2:9-11 यीशु का नाम हर बीमारी के ऊपर है यीशु के नाम के आगे सबको घूटना देखना पड़ता है और रास्ता देना पड़ता है यीशु के नाम के आगे हर बंधन टूट जाता है और हर बंद द्वार खुल जाता है यीशु के नाम के आगे सबको झुकना पड़ता है, स्वर्ग पृथ्वी और अधोलोक Col.1:27 मसीह जो महिमा की आशा है तुम में रहता है हम मसीह को लेकर जाने वाले पात्र हैं 3. केवल यीशु के नाम से आप परमेश्वर से सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं 2 Cor.1:20 क्योंकि परमेश्वर की जितनी प्रतिज्ञाएं है वह सब उसी में हां के साथ है, इसलिए उसके द्वारा आमीन भी हुई कि हमारे द्वारा परमेश्वर की महिमा हो Eph.1:22 सब कुछ उसके पांव तले कर दिया उसे सब वस्तुओं पर शिरोमणि नियुक्त कर दिया गया Jn.14:13-14 जो कुछ तुम मेरे नाम से मांगोगे वहीं मैं करूंगा कि पुत्र के द्वारा पिता की महिमा हो, यदि तुम मुझे मेरे नाम से कुछ मांगोगे तो मैं उसे करूंगा यीशु के नाम में प्रार्थना का उत्तर मिलेगा James 4:2 तुम लालसा रखते हो, और तुम्हें मिलता नहीं; तुम हत्या और डाह करते हो, ओर कुछ प्राप्त नहीं कर सकते; तुम झगड़ते और लड़ते हो; तुम्हें इसलिये नहीं मिलता, कि मांगते नहीं। तुम्हारे पास नहीं है क्योंकि तुम मांगते नहीं हो आत्मिक कंगालीपन के कारण भौतिक और आर्थिक कंगालीपन है प्रार्थना में समय बिताए Jn.16:23-24 उस दिन तुम मुझ से कुछ न पूछोगे: मैं तुम से सच सच कहता हूं, यदि पिता से कुछ मांगोगे, तो वह मेरे नाम से तुम्हें देगा। अब तक तुम ने मेरे नाम से कुछ नहीं मांगा; मांगो तो पाओगे ताकि तुम्हारा आनन्द पूरा हो जाए॥ Jn.16:26-27 उस दिन तुम मेरे नाम से मांगोगे, और मैं तुम से यह नहीं कहता, कि मैं तुम्हारे लिये पिता से बिनती करूंगा क्योंकि पिता तो आप ही तुमसे प्रेम रखता है Jn.14:6 यीशु ने उस से कहा, मार्ग और सच्चाई और जीवन मैं ही हूं; बिना मेरे द्वारा कोई पिता के पास नहीं पहुंच सकता। यीशु परमेश्वर के पास जाने का मार्ग है यीशु स्वर्ग का द्वार है यीशु हर ताले की चाबी है परमेश्वर की सेवा में सहभागी रहेंगे तो आपके लिए द्वार खुल जाएगा 4. यीशु जो कुछ भी है और जो कुछ उसके पास है वह सब कुछ उसके नाम में है Mk.16:17-18 हमारे पास यीशु के नाम में अधिकार है आप परमेश्वर के राज्य के चिन्ह और चमत्कार हैं Rom.14:17 क्योंकि परमेश्वर का राज्य खाना-पीना नहीं परंतु धर्मीपन, शांति और आत्मा में आनंद है आप परमेश्वर के साइन बोर्ड हैं चंगाई आत्मिक चंगाई शारीरिक चंगाई ,मुर्दों को जिलाना है आप मसीह के देह के अंग हैं, मसीह आप में होकर अपनी महिमा प्रकट करेगा आप मसीह के हाथ और पर हैं ,आंख और मुंह है Eze.37:1-7 इन सुखी हड्डियों से भविष्यवाणी करके कह मैं तुममे सांस समाऊंगा और तुम जी उठोगी Lk.10:17-19 हे प्रभु तेरे नाम से दुष्टात्मा भी हमारे वश में है यीशु जो कुछ इस पृथ्वी पर किया अब वह सब उसके नाम की सामर्थ से हो जाता है परमेश्वर जो कुछ करता है वह अब आप यीशु के नाम से कर सकते हैं Rom.10:13 जो कोई प्रभु का नाम लेगा वह उद्धार पाएगा to be continue...... Please Contact for Prayer Rev.Dr.D.R.Sahu Mobile - 9300777132 Email - [email protected]