सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज। ससुर्दीपूर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था विवाहिता का शव परिजनों ने लगाया था दहेज हत्या का आरोप रिपोर्टर चाँदनी जनपद सीतापुर पिसावां थाना क्षेत्र के ससुर्दीपूर गांव में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बरामदे में पड़ा मिला था।सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया था।गुरुवार को पुलिस ने मायके पक्ष के वादी पिता की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या सहित सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पिसावां थाना क्षेत्र के सैतियापुर निवासी रामकुमार दीक्षित ने अपनी पुत्री अर्चिता का विवाह चार माह पहले 12 मई को ससुर्दीपूर निवासी रीतेश उर्फ मोनू पुत्र अनिल शुक्ला के साथ किया था।बुधवार को सुबह विवाहिता अर्चिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अन्दर बरामदे में पड़ा मिला।मौके से घर के लगभग सभी सदस्य फरार हो गए थे।गुरुवार को पुलिस ने वादी पिता रामकुमार की तहरीर पर दामाद रीतेश उर्फ मोनू,ससुर अनिल शुक्ला,सास बाटू,ननद मानसी,बाबा रामाशरण व फूफा आनन्द मिश्रा व बुआ आशा निवासी बेनियापुर के खिलाफ दहेज उत्पीडन,दहेज हत्या आदि संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।खबर लिखे जाने तक कोई भी गिरफ्तारी नही हो सकी थी।