सीतापुर,पिसावां अजगर निकलने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने सांप को पकड़ा।

सीतापुर,पिसावां अजगर निकलने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने सांप को पकड़ा।

अजगर निकलने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने सांप को पकड़ा। एडिटर अरुण शर्मा जनपद सीतापुर पिसावां क्षेत्र के गाँव लोहरखेड़ा गांव में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया. अजगर को यूं खुले में देखकर ग्रामीण भयभीत हो गए. उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी बताया जा रहा है कि गाँव के बाहर किसानों द्वारा अपनी मूंगफली की खाड़ी फसल को पानी देने के लिए पाइप डाल रहे थे तभी उनकी नजर पास में खड़ी झाड़ियों पर पड़ी जिसमे एक विशाल सांप अजगर दिखाई दिया अजगर को देखते ही किसान भयभीत हो गए किसानों ने सूचना ग्राम प्रधान को दी ग्राम प्रधान द्वारा सूचना वन विभाग को दी गयी मौके पर पहुचे वन विभाग अधिकारी व ग्रामीणों की मदत से अजगर को पकड़ा गया । वन विभाग के अब्दुल मामूद खां ने बताया यह काफी पुराना साँप है इसका वजन लगभग 50 किलो का होगा इसने कुछ देर पहले ही एक जंगली जानवर को अपना शिकार बनाया था जिसको अभी पूरी तरह से पचा नही पाया था जब इसको पकड़ा गया तो उसने उस जानवर को अपने मुंह से बाहर निकाला है । जिसको सुरक्षित पकड़वाकर भेजा जा चुका है अजगर मिलने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है लोग अपने खेतों में भी जाने से डर रहे है ।