#Bijnortak#Bijnor#Dhampurtak#Dhampur धामपुर। #लाॅकडाउन के दौरान स्कूल-कालेजों में छात्रों को आॅनलाइन पढ़ाई का ड्रामा रचकर स्कूल प्रबंधक अभिभावकों पर फीस का दबाब बना रहे है। जिसका विरोध करते हुए शिव सैनिकों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। आज शिवसैनिक कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार रमेश चन्द चैहान को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि धामपुर सहित पूरे प्रदेश में पफीस व आॅनलाइन पढ़ाई कराने के नाम पर अभिभावकों व छात्र-छात्राओं पर दबाव बनाया जा रहा है। हालांकि शासन-प्रशासन ने सभी स्कूल कालेजों को तीन माह की फीस अन्य महीनों में समायोजित करने के आदेश दिये है इसके बावजूद अभिभावकों व छात्रों पर फीस का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन में हर और आहाकार मचा है सभी के कारोबार बन्द है। ऐसे में सभी स्कूलों की फीस पूर्ण रूप से माफ की जाये।