धामपुर। कोविड-19 प्रबंधन के अन्तर्गत ग्राम अमखेड़ा शंजरपुर के प्राथमिक विद्यालय में निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निर्णय लिया कि बाहर से गांवों में आने वाले प्रवासियों को जागरूक करने के साथ ही घरों पर नोटिस चस्पा करेंगे। साथ ही ग्रामीणों को कोरोना के बारे में समझाएंगे। बताया कि कोरोना महामारी के प्रकोप के बीच प्रवासी मजदूरों की गांवों में लगातार संख्या बढ़ रही है। पंचायत सचिव नन्दराम सिंह ने कहा कि निगरानी समिति के माध्यम से गांवों में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में तहसीलदार रमेशचन्द्र चैहान, नायब तहसीलदार परमानन्द श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान दीपक चैहान, लेखपाल डेविड सिंह सहित आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भाग लिया। धामपुर से दिनेश प्रजापति की रिपोर्ट