KAALCHAKRA- Aaj ka Panchang, 24 मई 2021, Aaj ka Rashifal by Pankaj Kumar Pandey

KAALCHAKRA- Aaj ka Panchang, 24 मई 2021, Aaj ka Rashifal by Pankaj Kumar Pandey

हमारे यू-ट्यूब चैनल पंकज कुमार पांडे ग्रह- चक्र में आपका स्वागत है. इस चैनल के माध्यम से हम सनातन धर्म और संस्कृति से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारियां आप तक पहुंचाते हैं तो हमारे चैनल को सब्सक्राइब कीजिये और महत्त्वपूर्ण जानकारियों का आनंद उठाइये तो चलिए सबसे पहले जानते हैं आज का पंचांग़ काशी पंचांग के अनुसार आज दिनांक- 24 मई 2021 दिन-सोमवार है शक संवत- 1943 विक्रम संवत- 2078 आज वैशाख मास के शुक्ला पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात में 9 बज कर 50 मिनट तक है ,उसके बाद चतुर्दशी तिथि है, नक्षत्र- चित्रा नक्षत्र दिन में 7 बज कर 13 मिनट तक है , उसके बाद स्वाति नक्षत्र है , सूर्योदय 5 बजकर 19 मिनट पर होगा जबकि सूर्यास्त-6 बजकर 41 मिनट पर होगा आज के दिन राहुकाल प्रातः 7:30 से 9:00 बजे दिन तक रहेगा राहु काल के दौरान शुभ कार्य वर्जित होते हैं | आज 7:13 के बाद गर्भाधान, प्रसूति स्नान ,नामकरण, अन्नप्राशन ,कर्णवेध ,कन्या नासिका चेतन ,चौल मुंडन ,वर वरन, कन्या वरन, वधु प्रवेश ,क्रय विक्रय ,दीक्षा ग्रहण, आभूषण निर्माण और धारण, आवेदन पत्र लेखन, गृहारंभ ,गृह प्रवेश, सर्व देव प्रतिष्ठा और जलाशय वाटिका आरंभ के लिए शुभ मुहूर्त है आज सोम प्रदोष व्रत है,| हर महीने के दोनों पक्षों की सायं कालीन त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है| प्रदोष व्रत भगवान शंकर को अत्यंत ही प्रिय है| इस व्रत को करने से शिव प्रसन्न होते हैं तथा व्रत करने वाले वृत्ति को सभी सांसारिक सुखों की प्राप्ति के साथ-साथ पुत्र प्राप्ति का वर भी देते हैं| इसके साथ ही अगर किसी खास दिन यह व्रत आता है, तो उस दिन से संबंधित देवता का पूजन करना अति लाभदाई माना गया है| सोमवार के दिन पङने वाले प्रदोष व्रत को सोम प्रदोष कहा जाता है| धर्म शास्त्रों के अनुसार सोम और शनि प्रदोष का व्रत सभी प्रदे|शों में सबसे कम बार आता है| इसलिए इस व्रत की महिमा और बढ़ जाती है, प्रदोष काल में भगवान शिव को पंचामृत से स्नान कराएं ,साबुत चावल की खीर और फल भगवान शिव को अर्पण करें, वही आसन पर बैठकर पंचाक्षरी स्तोत्र का पाठ करें ,सोम प्रदोष का व्रत करने से सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है और रोगों का नाश होता है| आज सोमवार है और सोमवार के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए. सोमवार को घर से निकलने से पहले दर्पण में चेहरा देखना चाहिए. ये था आज का पंचांग. चलिए अब बात करते हैं आज के राशिफल की मेष आज आप अपने मूड में बदलाव महसूस करेंगे| आज आपको चाहिए कि प्रेम पूर्वक साथ बैठकर उन समस्याओं का हल खोजें जिनसे रिश्तो की गर्माहट पर असर पड़ा है| आज कार्य क्षेत्र में समय शुभ रहेगा| आज आप पाएगे कि अचानक आपका स्वास्थ्य बिगड़ रहा है| आज के लिए आपका लकी नंबर है-4 उपाय- ओम नमः शिवाय का जाप करें वृष अपने नियंत्रण के बाहर की स्थिति में उलझने की जरूरत नहीं है| आज आप अपने प्यार भरी जिंदगी के प्रति उदासीनता का अनुभव करेंगे| आज आप काम के बोझ में घिरे रहेंगे|¡ आज आप कुछ स्वास्थ्य का मंत्र सीखना चाहेंगे| आज के लिए आपका लकी नंबर है-1 उपाय-ब्राह्मण को भोजन कराएं मिथुन आपको अचानक कोई खोई हुई वस्तु मिल जाएगी| अपने साथी के प्यार के कारण आज का दिन उज्जवल पाएंगे| आप लगातार अपने कैरियर को आगे बढ़ाने का प्रयास करते रहेंगे| अगर आपके बालों की समस्या है तो अब वह सुधरती नजर आएगी| आज के लिए आपका लकी नंबर है-5 उपाय- ब्राह्मण को वस्त्र का दान करें , कर्क आज परिस्थितियां आपको चाहे कितना भी उकसाए घर की शांति भंग ना होने दें| आज आप दोनों पति पत्नी के मिलकर सामना करने से संबंध की मुश्किलें दूर हो जाएंगे| आज आपका अपने बॉस के साथ कोई छोटा मोटा झगड़ा हो सकता है| आज कमर संबंधित किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें| आज के लिए आपका लकी नंबर है-2 उपाय-परिवार के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा करें सिंह आज के लिए आप का मूल मंत्र है विश्वास| पिछले दिनों आपकी जिंदगी में पाटनर की संभावनाओं और गुपचुप प्रेम संबंधों से भरी रही है| अगर आज आप अपने ऑफिस में परेशानियों को हल करने के लिए नवीन विचारों का प्रयोग करें तो आपको बहुत लाभ होगा| आज आप अपनी डाइट को सुधारने का लक्ष्य बना सकते हैं| आज के लिए आपका लकी नंबर है-4 उपाय-ब्राह्मण को वस्त्र दान करें कन्या आपका दिमाग आज तेजी से काम करेगा| आप अपने साथी के व्यवहार के कारण आपसी रोमांटिक रिश्तो में ठंडापन रहेगा| अगर आप खुद को अलग सा महसूस कर रहे हैं तो आपको इस बारे में अपने बॉस से बात करनी चाहिए| आज कोई भारी सामान ना उठाएं वरना कमर में दर्द हो सकता है| आज के लिए आपका लकी नंबर है-5 उपाय-रुद्राष्टक का पाठ करें तुला आज पूरे दिन मानसिक शांति बनी रहेगी| आपक ह्रदय अपने साथी के वियोग से व्यथित हैं| आज आपको लगेगा कि आपका व्यवसाय बढ़ रहा है| आज आप शांति ढूंढगे| आज के लिए आपका लकी नंबर है-3 उपाय-ऊं नमः शिवाय का जप करें वृश्चिक आज आप शांति पूर्वक घर पर किसी झगड़े को सुलझाने की कोशिश करेंगे| अगर आप अकेले हैं तो आज किसी आश्चर्यजनक स्रोत से आपको प्रस्ताव मिल सकता है| आज आपको अपने निर्णय को लेकर अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा| आज के लिए आपका लकी नंबर है-8 उपाय-ऊं नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें धनु आज आप अपनी जिंदगी में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को सुलझते देख खुश हो जाएंगे| आज रोमांस में जोखिम उठाने का दिन है| अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में है तो वह खुशखबरी आपको जल्द ही मिलने वाले हैं| आज दर्द की वजह से आप परेशानी में आ सकते हैं| आज के लिए आपका लकी नंबर है-7 उपाय-दिव्यांगों की सेवा करें. मकर आज सारा दिन आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे| उन्हें जो किसी पाटनर की खोज में है सफलता मिलेगी| अगर आप अपने किसी काम के परिणाम को लेकर चिंतित हैं तो आप को डरने की कोई जरूरत