KAALCHAKRA- Aaj ka panchang, 15 अप्रैल  2021, Aaj ka rashifal-by Pankaj Kumar Panday

KAALCHAKRA- Aaj ka panchang, 15 अप्रैल 2021, Aaj ka rashifal-by Pankaj Kumar Panday

हमारे यू-ट्यूब चैनल पंकज कुमार पांडे ग्रह चक्र में आपका स्वागत है. इस चैनल के माध्यम से हम सनातन धर्म और संस्कृति से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारियां आप तक पहुंचाते हैं तो हमारे चैनल को सब्सक्राइब कीजिये और महत्त्वपूर्ण जानकारियों का आनंद उठाइये तो चलिए जानते हैं आज का पंचांग काशी, पंचांग के अनुसार आज दिनांक 15 अप्रैल 2021 दिन-गुरुवार है शक संवत- 1943 विक्रम संवत- 2078 आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि दिन में 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि रहेगी ,नक्षत्र कृतिका नक्षत्र सायन में 6 बज कर 16 मिनट तक है उसके बाद रोहिणी नक्षत्र है सूर्योदय 5 बज के 42 मिनट पर होगा ,जबकि सूर्यास्त 6 बज के 18 मिनट पर होगा, राहुकाल आज के दिन दोपहर में 1:30 से संध्या 3:00 बजे तक रहेगी राहु काल के दौरान शुभ कार्य वर्जित रहते हैं आज रात में 1:52 के बाद भद्रा है| हालांकि यह भद्रा स्वर्ग लोक में है |इसलिए भद्रा के कारण शुभ कार्य में कोई बाधा नहीं है! आज सायं 6:16 तक धान्य छेदन और इष्टिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त है| आज वासंती नवरात्र का तीसरा दिन है| आज मां के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा और सौभाग्य गौरी की पूजा का विधान है |आज गंगौरी का त्यौहार भी है| गणगौरी दो शब्दों से मिलकर बना है गण और गौरी गण का तात्पर्य है शिव और गौरी का तात्पर्य है पार्वती |पौराणिक कथाओं के अनुसार मां पार्वती ने भी अखंड सौभाग्य की कामना से कठोर तपस्या की थी और उसी तक के प्रताप से भगवान शिव को पाया |इस दिन भगवान शिव ने माता पार्वती को तथा पार्वती जी ने समस्त स्त्री जाति को सौभाग्य का वरदान दिया था| इसी से प्रभावित होकर विवाह योग्य कन्या सुयोग्य वर पाने के लिए पूर्ण श्रद्धा भक्ति से यह पूजन व्रत करती हैं |वही सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु व मंगल कामना के लिए शिव गौरी पूजन करती हैं| आज गौरी दोलोत्सव भी है| आज के दिन डोले पर सवार माता पार्वती और भगवान शंकर कुआं का पूजन किया जाता है| आज अपराह्न काल में मत्स्य अवतार है ,भगवान के 10 अवतारों में प्रथम अवतार मत्स्य अवतार चैत्र शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हुआ था| आज सरहुल है| बिहार और झारखंड में रहने वाले आदिवासियों का यह सबसे बड़ा त्यौहार है| आज गुरुवार है और गुरुवार के दिन दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए. गुरुवार को घर से निकलने से पहले जीरा खाना चाहिए. ये था आज का पंचांग. चलिए अब बात करते हैं आज के राशिफल की. मेष आज आपको बहुत सी मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने साहस को बनाए रखना होगा| आज आपके प्रेम के हर रोज की आम चीज बनने की आशंका है| अगर आप व्यवसाय करते हैं तो आज आप पाएंगे कि आप अपने सहकर्मियों और प्रतिस्पर्धाओ से आगे निकल गए है| आज आप थोड़ी सी थकावट महसूस कर सकते हैं| आज के लिए आपका लकी नंबर है-3 उपाय- गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं वृष राशि आज आप किसी पारिवारिक समारोह में खूब जमकर नाचेंगे| आज आपकी सहनशीलता की परीक्षा होगी| आप से जलन करने वाला कोई व्यक्ति आपसे बहस कर सकता है| आज आपको डॉक्टर के पास जांच के लिए जाना चाहिए| आज के लिए आपका लकी नंबर है-2 उपाय- जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं मिथुन राशि आज आपके घर पर शांति बनी रहेगी| आज आप अपने रोमांस जीवन का आनंद लेंगे| आज आप के कार्यालय में खूब जोर शोर से अफवाह फैलाई जाएंगी| अगर आपको ब्लड प्रेशर जैसे समस्याएं तो आज आपको ध्यान रखना होगा| आज के लिए आपका लकी नंबर है-9 उपाय- ओम नमो भगवते वासुदेवाय कर्क राशि आज का दिन खूब मजा करने का है| आज आप अपने आपको साथी से दूर पाएंगे| अपने कैरियर को आगे बढाने के सपने को पूरा करने के लिए आपको अपने दृष्टिकोण में परिवर्तन लाना पड़ेगा| आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी| आज के लिए आपका लकी नंबर है-3 उपाय- ब्राह्मण को वस्त्र दान करें सिंह राशि आज आप पाएंगे कि सत्ता से जुड़े लोगों के साथ आपके संबंध बहुत अच्छे हैं| आज आपको लगेगा कि आपके प्रेम जीवन में आपका कोई नहीं है| आपके विपक्षी आज आपकी छवि बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे| आज आपका मूड अच्छा नहीं रहेगा| आज के लिए आपका लकी नंबर है-2 उपाय विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें कन्या राशि आज आप सामाजिक गतिविधियों की ओर आकर्षित रहेंगे| बाहर निकले सामाजिक मेल मिलाप आज आपके लिए सफल रहेगा| आपके हाथ से बाहर होती परिस्थितियां शायद आपको बहस करने पर मजबूर कर दें| आज के लिए आपका लकी नंबर है-9 उपाय- रोगियों की सेवा करें तुला राशि आज आपको प्रसिद्धि मिल सकती है| अभी के रिश्ते से दूर हटकर रिश्ता बनाने की कोशिश ना करें| इस समय आपका काम अच्छा चलता रहेगा| आज आप कुछ शांत दिखेंगे| आज के लिए आपका लकी नंबर है-3 उपाय- दिव्यांगों की मदद करें वृश्चिक राशि आज आपका ही दिन है| अपने पार्टनर की खोज में आपका उत्साह चरम पर है| आज आपके विरोधी आप पर हावी हो सकते हैं| अगर आपको सेहत से संबंधित परेशानी है तो आज वह दिन है जब आपको अपनी परेशानी का हल निकालना होगा| आज के लिए आपका लकी नंबर है-4 उपाय- केले के पेड़ की पूजा करें धनु राशि आज शायद आप कुछ निराशा महसूस कर सकते हैं| अपने पार्टनर से दूर ले जाने वाले रास्तों से आज दूर रहे| आज अपने आत्मविश्वास से अपने काम के रास्ते में आने वाली सभी कठिनाइयों को आप आसानी से पार कर सकेंगे| आपको किसी भी तेज या नोकीली वस्तुओं से चोट लग सकती है| आज के लिए आपका लकी नंबर है-1 उपाय- चना दाल का दान करें मकर राशि आज आपके आसपास के लोग आपको गलत समझ सकते हैं| अगर आप अकेले हैं तो आपको आज अनेक प्रस्ताव मिल सकते हैं| आपकी व्यवसायिक सफलता आज आपकी मेहनत पर निर्भर करती है| आज आप डॉक्टर के पास सलाह के लिए जाएंगे| आज के लिए आपका लकी नंबर है-1 #aajkapanchang #aajkarashifa