पीथमपुर।एकतरफा प्रेंम प्रसंग में युवक की हत्या,प्रशासन व पुलिस ने अवैध अतिक्रमण ढहाया, चक्काजाम

पीथमपुर।एकतरफा प्रेंम प्रसंग में युवक की हत्या,प्रशासन व पुलिस ने अवैध अतिक्रमण ढहाया, चक्काजाम

पंकज शर्मा धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षैत्र मे एक व्यक्ति ने एक तरफा प्यार के चलते अपनी महिला मित्र के प्रेमी की हत्या करवा दी। दरअसल आरोपी आशिक पटेल की एक महिला से दोस्ती थी लेकिन उस महिला का दूसरे युवक रूपेश बिरला से नजदीकियां बडती गई। इसी के चलते आशिक पटेल पांच अन्य लोगो से मिलकर महिला के मित्र की हत्या करवा कर उसके शव को जमीन मे गाड दिया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित सभी 6 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। इधर इस घटना से क्षैत्र मे जबरजस्त आक्रोश देखा गया। आज प्रशासन ने मुख्य आरोपी का अवैध निर्माण भी ध्वस्त कर दिया। आदित्यप्रतापसिंह, एसपी धार थाना पीथमपुर सेक्टर एक में यह परसों की घटना है रूपेश नाम के लड़के को बुलाकर मुख्य आरोपी आशिक पटेल और उसके साथी अंकुश, अखिलेश, कालू और अन्य करीब 5 लोग टोटल 6 लोग हैं जिन्होंने यह घटना करीत की है इस घटना में पुलिस ने अभी तक सभी 6 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है और जो मुख्य आरोपी है आशिक पटेल उसकी जो अवैध संपत्ति है उसका अतिक्रमण पुलिस और प्रशासन द्वारा मिलकर हटाया जा रहा है। इस पूरे प्रकरण की इन्वेस्टीगेशन में अभी तक जो साक्ष्य आए हैं उसमें एक तरफा प्रेम प्रसंग का जो केस है अभी तक परिलक्षित दिखाई दे रहा है। अभी इंस्टिगेशन ऑन है और इसमें एक महिला से प्रेम करने के कारण ऐसा लग रहा है कि इसमें मर्डर किया गया है पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है और दर्ज करने के बाद अभी तक जो 6 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस, प्रशासन और नगर पालिका सभी ने मिलकर जो अवैध अतिक्रमण है आरोपी के उन्हें हटाया जा रहा है