बंद होगा 'द कपिल शर्मा शो'! इन दो कारणों से चैनल ले सकता है फैसला

बंद होगा 'द कपिल शर्मा शो'! इन दो कारणों से चैनल ले सकता है फैसला

बंद होगा 'द कपिल शर्मा शो'! इन दो कारणों से चैनल ले सकता है फैसला Kapil Sharma Contract With Sony TV To Discontinue रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनी टीवी कपिल शर्मा के साथ कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू करने के मूड में नहीं है। कपिल शर्मा। मुंबई. 'द कपिल शर्मा शो' जल्द ही बंद हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनी टीवी कपिल शर्मा के साथ कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू करने के मूड में नहीं है। इसकी वजह शो की लगातार गिरती टीआरपी और कपिल शर्मा की खराब सेहत बताई जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो चैनल के साथ कपिल का कॉन्ट्रैक्ट अप्रैल 2017 में पूरा हो चुका है। लेकिन तीन महीने बाद भी चैनल और कपिल के बीच किसी तरह की डील नहीं हुई है। तीन बार सेट पर बेहोश हो चुके हैं कपिल... शो के बंद होने की अहम वजह कपिल की सेहत का खराब होना मानी जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले एक-डेढ़ महीने में कपिल तीन बार सेट पर बेहोश हो चुके हैं। इस वजह से प्रमोशन के लिए आए स्टार्स को बिना शूट लौटना पड़ा है। हाल ही में अनिल कपूर 'मुबारकां' की बाकी स्टारकास्ट के साथ पहुंचे थे, लेकिन कपिल की तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से शूटिंग नहीं कर सके। इससे पहले 'जब हैरी मेट सेजल' को प्रमोट करने पहुंचे शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा बिना शूट लौटे थे और उससे भी पहले परेश रावल जब 'गेस्ट इन लंदन' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे तो उन्हें भी शूटिंग के बगैर वापस लौटना पड़ा था। कहा यह भी जा रहा है कि कपिल अपनी अपकमिंग फिल्म 'फिरंगी' के सेट पर भी बेहोश हो चुके हैं। टॉप 10 से बाहर है 'द कपिल शर्मा शो' कपिल के शो के बंद होने की दूसरी वजह गिरती टीआरपी मान सकते हैं। सुनील ग्रोवर, अली असगर, सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले के शो छोड़ने के बाद इसकी टीआरपी में भारी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, मई-जून में रेटिंग में कुछ हद तक सुधार हुआ था। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल यह शो टॉप 10 की लिस्ट से बाहर है। बताया जा रहा है कि लेटेस्ट टीआरपी रिपोर्ट कार्ड में शो 14वें स्थान पर रहा। गिरती TRP के बाद कपिल शर्मा के लिए एक और बुरी खबर, सुनील ग्रोवर की खुशी का ठिकाना नहीं,क्या बंद हो जाएगा ‘द कपिल शर्मा शो,कपिल शर्मा के शो को रिप्लेस करेगा सुनील ग्रोवर का नया शो,Television Photo Gallery, Latest Television Photographs, LatestTelevision photos, latest Hindi News, kapil sharma,kapil sharma fees,kapil sharma cut his fees,sunil grover hike fees,kapil sharma in problem,krushna abhishek,sunil grover,krushna abhishek new show,sunil grover show,the kapil sharma show 2017,entertainment news,bollywood news,filmykhabar,कपिल शर्मा,कपिल शर्मा ने घटाई फीस,कपिल शर्मा फीस,कपिल शर्मा के सामने आई मुसीबत,कृष्‍णा अभिषेक,सुनील ग्रोवर,सुनील ग्रोवर बढ़ी फीस,नया शो लेकर आ रहे कृष्णा अभिषेक,कपिल शर्मा शो,एंटरटेनमेंट समाचार,फिल्मी खबर Latest Hindi News,