कपिल शर्मा अब कभी नहीं दिखाई देंगे,बड़ा ऐलान,फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर! ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी सुपरस्टार के महद दो एपिसोड के टेलीकास्ट के बाद शो बंद करने का फैसला लिया जा रहा है। फिलहाल इस आलम से इन दिनों कपिल शर्मा गुजर रहे हैं। बीते कई दिनों से खबर आ रही है कि कपिल शर्मा की निजी जिंदगी और प्रोफेशनल जिंदगी के उतार-चढ़ाव को देखते हुए सोनी टीवी जल्द कपिल के नए शो पर ताला लगा सकता है। लेकिन अब इस मामले पर बड़ा फैसला लिया जा चुका है। एक वेबाइट की खबर के अनुसार चैनल ने कपिल शर्मा के नए शो को होल्ड पर रखने कै फैसला किया है। चैनल का मानना है कि कपिल शर्मा निजी और प्रोफेशनल जिंदगी के कारण काफी परेशान है। जिसका असर नए शो पर हो रहा है। कपिल की खराब हालत को देखते हुए चैनल पूरे अप्रैल इस शो को होल्ड करने चाहता है। ताकि एक महीने बाद कपिल नए शो से तगड़ा कमबैक कर सकें। इस दौरान कपिल की कंंट्रोवर्सी भी ठंडी पड़ जाएगी। यानी कुलमिलाकर फैंस को अब कपिल शर्मा नहीं दिखाई देंगे इस पूरी कंट्रोवर्सी ने फिलहाल कपिल के स्टारडम को नीचे ला दिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कपिल आगे क्या कदम उठाते हैं जो कि उन्हें दोबारा स्टारडम तक पहुंचा सके। बहरहाल,बॅालीवुड कई बार बिग कंट्रोवर्सी का शिकार हुआ है जो कि खबरों से निकलकर अब इतिहास बन चुकी है।यहां देखिए बॅालीवुड की बिग कंट्रोवर्सी की एक झलक.. शाहरूख और सलमान कैटरीना के जन्म दिन की पार्टी में ही ऐश्वर्या को लेकर सलमान और शाहरूख के बीच हाथ पायी भी हो गयी थी। बीते एक साल से दोनों आपसी कलह भुलाकर एक दूसरे के करीब आए हैं। सलमान और अरिजीत सिंह सुल्तान फिल्म के सांग जग घुमया को अरिजीतने भी गया था। ऐसाअरिजीतका कहना था। उन्होंने सोशल एकाउंट के जरिए सलमान से इस फिल्म में उनकी आवाज में गाए इस गाने को नहीं हटाने की मांग की थी। बाद में अरिजीत ने इस पोस्ट को अपने एकाउंट से हटा दिया था। आमिर और शाहरूख वैसे इन दोनों के बीच मुलाकातें कम ही होती हैं। लेकिन आमिर खान ने शाहरूख के साथ अपनी दोस्ती को एक एक्स्ट्रा लेवल पर ले गए। जब उन्होंने अपने डॉग का नाम शाहरूख रखते हुए इसकी जानकरी सोशल एकाउंट पर पोस्ट कर दी। हालांकि शाहरूख ने इस पर कोई प्रतिक्रियानहीं दी थी । बढ़ते समय के साथ दोनों के बीच का रिश्ता भी संभल गया। हाल ही में दोनों की साथ ली हुई सेल्फी भी चर्चा में रही है। करण जौहर और रामगोपाल वर्मा इन दोनों के बीच ट्विटर पर जमकर कहा सुनी हुई। जब निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने करण जौहर की फिल्मों पर एक ऐसी अनचाही बात कह दी जो करण को तकलीफ दे गयी। फिर दोनों के बीच जमकर ट्विटर वॉर हुआ। अमिताभ और दीपिका पीकू के हिट होने की पार्टी से अमिताभ बच्चन नदारद रहे। खबर यह आयी कि दीपिका ने अमिताभ को पार्टी में आने का न्योता नहीं दिया था। इसके बाद अमिताभ और दीपिका के बीच पहले जैसा सहज रिश्ता नहीं रहा है। शाहरूख खान- शिरीष कुंदर संजय दत्त की एक निजी पार्टी में शाहरूख खान और फराह खान के पति शिरीष कुंदर के बीच हाथ पायी हो गयी थी। इन दोनों के बीच हुई इस लड़ाई के पीछे की वजह आज तक नहीं पता चली है। सलमान खान - विवेक ओबेरॉय सलमान खान आज तक विवेक ओबेरॉय को इस वजह से माफ नहीं कर पाए हैं,जब उन्होंने मीडिया को बुलाकर सलमान के खिलाफ में कई बाते बोली थी। इन दोनों के बीच ऐश्वर्या राय को लेकर बहुत बड़ा बखेड़ा खड़ा हो गया था।