आजमगढ़ डीएम अमृत त्रिपाठी का बड़ा एक्शन, कई अधिकारियों को.....

आजमगढ़ डीएम अमृत त्रिपाठी का बड़ा एक्शन, कई अधिकारियों को.....

#cibindianews #azamgarh_news #azamgarh_news_live #azamgarh_dm #azamgarh_sp dig_range_ azamgarh #azamgarh_crime_news #azamgarh_today_news #azamgarh_big_news #azamgarh_top_news #azamgarh_ki_khabar #aaj_ki_azamgarh_ki_khabar बुढ़नपुर तहसील सभागार में जिला अधिकारी अमृत त्रिपाठी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिला अधिकारी समाधान दिवस पर बुढ़नपुर तहसील में उपस्थित हुए। तहसील परिसर में जलालपुर जगनंदन पट्टी के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को देखकर नारेबाजी करना शुरू कर दिए।बता दें कि जलालपुर जगनंदन पट्टी में जल निकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार तहसील के आला अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया था,लेकिन समस्या का निस्तारण समय से न किए जाने पर ग्रामीणों ने छात्राओं की मदद से तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की जिसे देखकर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए मामले के निस्तारण के लिए आदेश दिया। नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह व खंड विकास अधिकारी श्वेता सिंह को भी आदेश दिया गया।तहसील समाधान दिवस पर 58 प्रार्थना पत्र आए, बता दें कि आदर्श आचार संहिता के बाद का यह पहला तहसील दिवस था जिसमें जिले के सभी आला अधिकारी मौजूद थे। 58 प्रार्थना पत्रों में चार प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया।उप जिला अधिकारी नवीन प्रसाद ने बताया कि सारे मामले मेरे संज्ञान में हैं। त्वरित सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण तय समय सीमा के अंदर कर दिया जाएगा।शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग को सौंप दिया गया है।