उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित युवती के साथ गैंगरेप के सदमे से लोग उबरे भी नहीं थे कि अब यूपी बलरामपुर में एक दलित लड़की के साथ गैंगरेप और हत्या की सनसनीखेज खबर सामने आई है. पोस्टमॉर्टम के बाद देर रात ही पीड़िता का दाह संस्कार कर दिया गया.बहरहाल, यहां पर दो लड़कों ने दोस्ती के बहाने एक दलित युवती को बुलाया और इसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. इस जघन्य हरकता को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपियों ने लड़की को गंभीर हालत में एक रिक्शे पर बैठाकर घर भेज दिया, जहां उसकी मृ्त्यु हो गई. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक एक आरोपी का नाम शाहिद है इसके पिता का नाम हबीबुल्ला है और ये गैंसड़ी का रहने वाला है. दूसरे आरोपी का नाम साहिल है. इसके पिता का नाम हमीदुल्ला है, ये शख्स भी गैंसड़ी का रहने वाला है. बलरामपुर पुलिस ने कहा है कि इस प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने कहा है कि इस मामले में पीड़िता की हाथ पैर और कमर तोड़ने वाली बात सही नहीं है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हुई है. The shock of gang rape with a Dalit girl in Hathras, Uttar Pradesh, did not make people feel that sensational news of gang rape and murder with a Dalit girl has come to light in UP Balrampur. The victim was cremated late night after the postmortem.However, here, two boys called a Dalit girl on the pretext of friendship and carried out the gang rape incident with it. After executing this heinous act, the two accused in a critical condition sent the girl home on a rickshaw, where she died. The police have arrested both the accused. According to the police, the name of an accused is Shahid, his father's name is Habibullah and he is a resident of Gansdi. The name of the second accused is Sahil. His father's name is Hamidullah, this person is also from Gansdi. Balrampur police has said that in this case, both the accused have been arrested after taking prompt action by the police. The police has said that the matter of the victim's arm, leg and waist break is not correct in this case. This has not been confirmed in the post mortem report.