यूपी के भदोही में 14 वर्षीय दलित नाबालिग लड़की घर से निकलकर पास के खेत में शौच के लिए गई थी. लेकिन काफी देर तक वो वापस नहीं लौटी. जब परिजनों ने खेत की तरफ जाकर देखा तो खून से सनी उसकी लाश वहां पड़ी थी. Hathras, after Balrampur in Bhadohi Dalit daughter crushed after rape After Hathras, Balrampur, the 14-year-old Dalit daughter was raped in Bhadohi, UP, after the rape. उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध तमाम दावों के बावजूद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. अभी कई जिलों में रेप की घटनाओं को लेकर लोगों का गुस्सा शांत भी नहीं हुआ कि भदोही में एक नाबालिग दलित लड़की का बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया गया. उसकी हत्या सिर कुचलकर की गई है. लड़की के घरवालों का आरोप है कि बलात्कार के बाद उनकी बेटी को मार दिया गया.घटना भदोही के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र की है. जहां चकराजाराम तिवारीपुर गांव में दोपहर के वक्त 14 वर्षीय दलित नाबालिग लड़की घर से निकलकर पास के खेत में शौच के लिए गई थी. लेकिन काफी देर तक वो वापस नहीं लौटी. जब परिजनों ने खेत की तरफ जाकर देखा तो खून से सनी उसकी लाश वहां पड़ी थी. उसका सिर कुचलकर निर्मम तरीके से हत्या को अंजाम दिया गया था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची. परिजनों ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी को रेप के बाद मारा गया है. पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल शुरू कर दी. फॉरेंसिक एक्सपर्ट और क्राइम ब्रांच की टीम को भी मौके पर जांच के लिए बुलाया गया है.भदोही के पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह का कहना है कि पुलिस रेप और अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की की हत्या सिर कुचलकर की गई है. नाबालिग के साथ रेप हुआ है या नहीं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा.घटना को लेकर इलाके में रोष व्याप्त है. हालांकि पुलिस इस मामले की जांच में हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही है. क्योंकि इससे पहले हाथरस, बलरामपुर में भी दलित लड़कियों के साथ बलात्कार और हत्या के मामलों ने पुलिस और कानून पर सवालिया निशान लगा दिए हैं. In Bhadohi, UP, a 14-year-old Dalit minor girl went out of her home to defecate in a nearby farm. But she did not return for long. When the family went towards the farm and saw the blood-soaked body lying there. Despite all the claims against crimes against women in Uttar Pradesh, they are not taking the name of freezing. The anger of the people about the rape incidents in many districts has not subsided yet that a minor Dalit girl was brutally murdered in Bhadohi. He is murdered by crushing his head. The girl's family members alleged that her daughter was killed after being raped. The incident is of Gopiganj Kotwali area of Bhadohi. Where the 14-year-old Dalit minor girl had gone out of her house to go to the nearby farm to defecate in the afternoon in Chakrajamaram Tiwaripur village. But she did not return for long. When the family went towards the farm and saw the blood-soaked body lying there. Killing his head was ruthlessly executed. Police reached the spot as soon as the incident was reported. Family members have expressed apprehension that their daughter has been killed after the rape. The police started investigating on the spot. The team of forensic experts and crime branch have also been called for investigation on the spot. Bhadohi Superintendent of Police Ram Badan Singh says that the police is investigating on rape and other points. He told that the minor girl has been murdered by crushing her head. Whether or not a rape has occurred with a minor will be known only after the post-mortem report.