Uttar Pradesh के Lucknow में आयोजित योग महोत्सव में CM Yogi Aadityanath ने पहली बार अपने सीएम बनने का राज़ खोला, Yogi Aadityanath ने नमाज़ और सूर्यनमस्कार को एक जैसा बी बताया सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहली बार सीएम बनाए जाने को लेकर सार्वजनिक बयान दिया है. बुधवार को लखनऊ में योग को लेकर एक प्रोग्राम के दौरान उन्होंने कहा- मुझे एक दिन पहले ही पता चला कि मुझे सीएम बनाया जा रहा है. बता दें कि 11 मार्च को यूपी में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद बीजेपी को सीएम का चेहरा तय करने में हफ्ते भर का वक्त लग गया था. कहा जाता है कि योगी उस दौड़ में बहुत पीछे थे. उनसे आगे मनोज सिन्हा, केशव प्रसाद मौर्य जैसे नेताओं का नाम चल रहा था. सूर्य नमस्कार को नमाज के समकक्ष बताते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सूर्य नमस्कार की पूरी प्रक्रिया अगर देखें तो पाएंगे कि मुस्लिम बंधु जो नमाज पढ़ते हैं उससे वो मिलती जुलती है. दोनों बिल्कुल एक जैसी हैं लेकिन उन्हें जोड़ने का प्रयास नहीं किया गया क्योंकि जो लोग सत्ता में थे उन्हें योग की नहीं, भोग की आदत थी. व्यायाम फिटनेस देता है लेकिन एक समय के बाद शारीरिक और फिर मानसिक रूप से कमजोर करेगा लेकिन योग करने वाला व्यक्ति प्रारंभ से अंतिम समय तक स्वस्थ रहता है. केवल प्राणायाम को योग न मानें, ये किसी जाति, उम्र, लिंग का मोहताज नहीं होता. योग की तमाम क्रियाएं बैठे-बैठे, चलते-चलते ही की जा सकती हैं.