#HindiNews #ABPNews #LatestNews सदन में अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी ने शायराना अंदान में जवाब सदन में अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी ने शायराना अंदान में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि "नजर नहीं है, नजारों की बात करते हैं, जमीं पर चांद सितारों की बात करते हैं, वो हाथ जोड़कर बस्ती को लूटने वाले, भरी सभा में सुधारों की बात करते हैं" उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की 18वीं विधानसभा का पहला सत्र बीते 23 मई को शुरु हुआ. यह सत्र राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) के अभिभाषण से शुरू हुआ. यूपी में दूसरी बार बीजेपी (BJP) की सरकार बनने के बाद ये पहला विधानसभा सत्र है. इस सत्र के दौरान कल यानी 26 मई को बजट पेश किया गया. यह बजट 6.15 लाख करोड़ का है. इसमें कई बड़े एलान किये गए हैं. वहीं आज इस सत्र के पांचवें दिन बजट पर चर्चा होनी है. जानकारी के मुताबिक आज सदन की कार्यवाही 11 बजे शुरू होगी. बजट की मुख्य बातें बजट में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना अन्तर्गत 650 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है. महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए महिला हेल्प डेस्क और जनपदों में 2,740 महिला पुलिस कर्मिकों को 10,370 महिला बीटों का आवंटन किया गया. शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए आगामी पांच सालों में 2 करोड़ स्मार्ट फोन/टैबलेट वितरित किये जाने का लक्ष्य. सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स उद्योग नीति के अन्तर्गत 5 वर्षों में 40,000 करोड़ रूपये के निवेश और 4 लाख रोजगार सृजन का लक्ष्य. माध्यमिक शिक्षा में शिक्षक चयन में साक्षात्कार समाप्त कर 40,402 शिक्षकों का चयन एवं 7540 पदों का सृजन. चिकित्सा शिक्षा में 3000 नर्सों की नियुक्ति, और करीब 10,000 पद सृजित किये गये हैं. किसके किनते हैं विधायक? प्रदेश की 18वीं विधानसभा में बीजेपी के 255 विधायक हैं. इसके अलावा उसके सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के 12 और निषाद पार्टी के छह सदस्य हैं. वहीं दूसरी ओर, विपक्ष इस बार ज्यादा मजबूत हुआ है. मुख्य विपक्षी दल सपा के 111 विधायक हैं जबकि उसके सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल के आठ और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के छह विधायक हैं. कांग्रेस और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के दो-दो के अलावा बहुजन समाज पार्टी का एक-एक विधायक है. विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधानमंडल के बजट सत्र से पहले जोर देकर कहा कि पहले सत्र से ही सदन प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करेगा. ABP News is a news hub which provides you with comprehensive up-to-date news coverage from all over India and World. Get the latest top stories, current affairs, sports, business, entertainment, politics, astrology, spirituality, and many more here only on ABP News. ABP News is a popular Hindi News Channel that made its debut as STAR News in March 2004 and was re-branded to ABP News from 1st June 2012. The vision of the channel is 'Aapko Rakhe Aagey' -the promise of keeping each individual ahead and informed. ABP News is best defined as a responsible channel with a fair and balanced approach that combines prompt reporting with insightful analysis of news and current affairs. ABP News maintains the repute of being a people's channel. Its cutting-edge formats, state-of-the-art newsrooms command the attention of 48 million Indians weekly. Watch Live on https://www.abplive.com/live-tv ABP Hindi: https://www.abplive.com/ ABP English: https://news.abplive.com/ Social Media Handles: Instagram: https://www.instagram.com/abpnewstv/?... Facebook ABP News (English): https://www.facebook.com/abplive/?ref... Facebook: / abpnews Twitter: / abpnews