#sunnydeol # #2019electionresult #Bjpwinner ये ढ़ाई किलो का हाथ अगर किसी पर पड़ जाए तो आदमी उठता नही... उठ जाता है। दोस्तो इस डॉयलाग को आपने सुना ही नही होगा बल्कि हम दावे के साथ कह सकते हैं कि कभी न कभी दोहराया भी होगा। दरअसल ये दमदार डॉयलोग तो सिर्फ बानगी भर है... क्योंकी जब हम बात करते हैं बॉलीवुड के एक्शन किंग सनी देओल की तो उनकी फिल्मों के कयी मशहूर और धाकड़ डॉयलोग के साथ साथ उनकी खुद की दमदार और माचो मैन की छवी हमारे जेहन में होती है... तारीख पे तारीख हो, या फिर, ये मजदूर का हाथ है कातिया... सनि की बुलंद आवाज में बोले गये ये डॉयलोग कालजयी बन चुके हैं। हालांकि हिंदी सिनेमा में सनी की शुरुआत एक सफल रोमांटिक हीरो से हुयी थी जोकि कुछ समय के बाद ही एक धाकड़, दमदार, और ताकतवर नायक के रुप में बदल गयी... जबकि अगर इनकी असल जिंदगी को देखा जाये तो सनी एक शर्मीले, शांत और सरल स्वभाव के इंसान हैं। सनी देओल का जन्म 19 अक्टूबर साल 1956 को पंजाब के लुधियाना जिले के एक गाँव में हुआ था। इनके बचपन का नाम था अजय सिंह देओल लेकिन प्यार से सभी सनी पुकारते थे। सनी के पिता बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेद्र हैं और माँ प्रकाश कौर एक गृहिणी महिला थी| सनी देओल के एक छोटे भाई हैं बॉबी देओल जोकि अभिनेता ही हैं, इनके अलावा दो बहनें हैं विजेता और अजीता, ये दोनोंत ही शादी के बाद कैलिफोर्निया में सेटल हैं। इस परिवार के साथ ही सनी का एक परिवार और भी है जिसमें इनकी सौतेली माँ मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी हैं जिनसे दो सौतेली बहनें एशा देओल और आहान देओल हैं। सनी देओल जब छोटे से थे तो इनके पिता धर्मेन्द्र बॉलीवुड में जगह बनाने के लिए पंजाब से मुंबई चले आये। सनी की शुरुआती पढ़ाई मुंबई के सेक्रेड हर्ड बॉयज हाई स्कूल से हुयी। बचपने से ही सनी को खेलने का बेहद शौक था और ये खेलों में ही अपना करियर भी बनाना चाहते थे लेकिन परिवार का इस तरफ कोई खास सपोर्ट नही मिला। कॉमर्स एंड इकोनोमिक्स में ग्रेजुएशन कर लेने के बाद पिता सनि देओल ने पिता धर्मेन्द्र की तरह ही एक्टर बनने की चाह प्रकट की। इसके लिए सनि को लंदन के बर्घिमम थिएटर स्कूल में एक्टिंग कोर्स करने के लिये भेजा गया। यहीं इनकी मुलाकात पूजा से हुयी...और दोनो एक दूसरे को दिल दे बैठे। एक्टिंग का ज्ञान लेकर सनि वापस इंडिया आये और आते ही बेताब फिल्म से धमाकेदार डेब्यु किया। फिल्म में उनकी सहअभिनेत्री रही अमृता सिंह की भी ये डेब्यु फिल्म थी। दर्शकों को न सिर्फ ये जोड़ी पसंद आयी बल्कि फिल्म भी ब्लॉकबस्टर साबित हुयी। इसके लिए सनि को साल 1983 का बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर अवार्डस का नॉमिनेशन भी मिला जोकि किसी नये अभिनेता के लिए अवार्ड जीत लेने से कम नही होता। सनि अब मायानगरी में डिमांड में आ गये... लेकिन कहते हैं ना कि सफलता अपने साथ कुछ बदनामी भी लाती है... सनि का नाम फिल्म की हीरोईन अमृता के साथ जोड़ा जाने लगा.. लेकिन अफवाहों के बादल गरजे जरुर और बाद में इस खबर के साथ शांत भी हो गये की सनि देओल तो शादीशुदा हैं। हालांकि कहा गया कि सनि और अमृता की निकटता की वजह से गुपचुप तरीके से पूजा से इनकी शादी करा दी गयी। बेताब के बाद सनी देओल के अगले दो साल कुछ खास नही रहे लेकिन साल 1985 में सनि की होम प्रोडक्शन फिल्म घायल आयी। जबरदस्त डॉयलोग्य से भरी इस फिल्म को लोगों ने इतना पसंद किया की कामयाबी की नयी परिभाषा लिखी गयी। फिल्म का जादू इस कदर चला कि फिल्मफेयर अवार्डस् में घायल ने बेस्ट एक्टर समेत 7 अवार्ड्स अपने नाम किये। और तो और उस साल का राष्ट्रीय अवार्ड भी जीता। इसी साल सनि की एक और फिल्म रीलीज हुयी..अर्जुन.. इस फिल्म में सनि ने एक बेरोजगार युवा का किरदार निभाया था.. ये फिल्म भी बड़ी हिट साबित हुयी और सनी देओल एक्शन हीरो के रूप में उभरकर पर्दे पर आये। सनि देओल की दहाड़ मायानगरी आगे भी लगातार गूंजती रही। साल 1986 में सनी की अपने पिता के साथ फिल्म सल्तनत.. साल 1987 में फिल्म डकैत, साल 1988 में फिल्म यतीम और 1988 में फिल्म पाप की दुनिया.. 1989 में फिल्म त्रिदेव और चालबाज आयीं...ये सभी फिल्में सुपरहिट रहीं। अब इसे सनि की किस्मत कहिये या फिर जी तोड़ मेहनत का नतीजा 80 की तरह ही 90 का दशक भी इनके लिये बेहद शानदार रहा। साल 1991 से साल 1997 तक सनी देओल ने फिर से एक के बाद एक हिट फिल्म दीं जिसमे विष्णु देवा, लूटेरे, डर, जीत, घातक, बॉर्डर और जिद्दी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मे शामिल थीं। सनी देओल Sunny deol in politics Sunny deol in bjp Sunny deol interview Sunny deol road show Sunny deol election campaign Sunny deol gurdaspur Sunny deol songs Sunny deol dialogues Sunny deol movies Sunny deol BJP Sunny deol biography Sunny deol affairs Dimple kapadiya Sunny deol and dimple kapadia affairs Sunny deol dimple kapadia london pic Sunny deol dimple monaco Sunny deol dimple kapadia