राजेश खन्ना का फिल्मी जीवन एक पहली की तरह है उनकों बेहद कम समय में अकल्पनीय सफलता जरुर मिली लेकिन रही भी कम समय तक ही। फिल्मी दुनिया में एंग्री यंग मैन अमिताभ बच्चन के आगाज होने के साथ ही उनका क्रेज धीरे-धीरे कम होता गया। दर्शकों का फिल्मी टैस्ट बदला.. रोमांस की जगह एकशन को देखना पसंद किया जाने लगा। ऐसे में काका का सिंहासन शहंशाह ने छीन लिया। ऐसे में राजेश ने फिल्मी जीवन से अलग होकर राजनीति में अपने करियर की शुरुआत की। यहां पर भी उन्होंने धमाकेदार आगाज करते हुए न सिर्फ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को कड़ी टक्कर दी बल्कि बाद में साल 1991 से साल 1996 के दौरान सांसद भी रहे। लेकिन जब राजनीति से मोहभंग हुया तो दुबारा बड़े पर्दे की याद आयी। फिल्म "अवतार" से एक बार लगा कि काका सफल वापसी करेंगे लेकिन इस भावनात्मक फिल्म के बाद वे कोई बड़ी फिल्म नहीं दे सकें। इसके बाद उन्होने फिल्म आ अब लौट चलें, क्या दिल ने कहा, प्यार ज़िन्दगी है और वफा जैसी फिल्मों में उन्होंने अभिनय किया लेकिन कोई खास सफलता नहीं मिली। राजेश खन्ना ने अपने करियर में तकरीबन 163 फिल्मों में काम किया जिनमें से 105 फिल्में हिट रहीं। रोमांटिक हीरो राजेश खन्ना दिल के मामले में भी रोमांटिक ही रहे। फैशन डिजाइनर और अभिनेत्री अंजू महेन्द्रू से उनका जमकर अफेयर चला, लेकिन सात साल रिलेशन में रहने के बाद दोनो का ब्रेकअप हो गया। इसकी वजह दोनों ने कभी किसी को नही बताई। बाद में काका ने मार्च 1973 में उभरती हुयी अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया से शादी करके सबको चौंका दिया। डिंपल काका से उम्र में लगबग आधी थीं और कुछ समय पहले ही उनकी पहली फिल्म बॉबी रिलीज हुई थी। खैर..इस शादी से राजेश की दो बेटियां हुंयी.. ट्विंकल और रिंकी। शादी के एक दशक तक साथ रहने के बाद डिम्पल और राजेश में नहीं पटी, साल 1984 में दोनों अलग हो गए। हालांकि तलाक की कोयी कार्यवाही नहीं हुयी थी। इसके बाद राजेश खन्ना का नाम अभिनेत्री टीना मुनीम के साथ जुड़ा...तकरीबन तीन साल तक ये रोमांस चला इसके बाद टीना विदेश चली गयीं। काफी सालों तक अलग रहने के बाद साल 1990 में डिम्पल और राजेश में एक साथ रहने की सहमति बनती दिखायी दी। दोनों एक साथ पार्टियों में शरीक होते थ। यही नहीं, डिम्पल ने लोक सभा चुनाव में राजेश खन्ना के लिये वोट भी माँगे थे। काका की पहली बेटी ट्विंकल खन्ना एक फ़िल्म अभिनेत्री है जिनका विवाह फ़िल्म अभिनेता अक्षय कुमार से हुआ है जबकि दूसरी बेटी रिंकी खन्ना भी हिन्दी फ़िल्मों में काम कर चुकी हैं और फिलहाल शादी करके लन्दन में अपने बैंकर पति समीर शरण के साथ रहती हैं। राजेश खन्ना की बेमिसाल अदाकारी के लिये उन्हें तीन बार फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवार्ड और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (हिंदी) के लिए चार बार बीएफजेए पुरस्कार भी मिला था। इसके बाद साल 1991 में उन्हें फिल्मफेयर स्पेशल अवार्ड से सम्मानित किया गया और साल 2005 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया था। एक बार ऐसी ही फिल्मी मंच पर काका के कहे शब्द थे... की “इज्जतें, उल्फतें, शोहरते, और चाहतें.. सब कुछ इस दुनिया में रहता नहीं.. आज मैं हूं जहां कल कोई और था...ये भी एक दौर है वो भी एक दौर था।” आखिरकार 18 जुलाई 2012 को हिन्दी फिल्म जगत के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना का मुंबई में निधन हो गया। कुछ समय पहले ही पता चला की वो कैसंर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे थे... अपने बंगले आशीर्वाद में उन्होने अंतिम सांसे लीं। और इस तरह मायानगरी का सबसे चमकदार सितारा हमेशा हमेशा के लिए बुझ गया। लेकिन अपने पीछे इतना उजाला छोड़ गया कि हिंदी सिनेमा रौशन रह सके। Rajesh khanna dialogues Rajesh khanna songs collection Rajesh khanna and sharmila tagore hit songs Rajesh khanna and mumtaz hit songs Rajesh khanna biography Rajesh khanna hit movies Rajesh khanna movies Rajesh khanna and dimple kapadia Akshay kumar Twinkle khanna Dimple kapadia Rajesh khanna