भीलवाड़ा (हलचल)। भीलवाड़ा शहर और आसपास के क्षेत्र में आज वाइल्ड एनीमल रेस्क्यू सेंटर की टीम ने 9 सांप पकड़े। पकड़े गए सभी सांपों को जंगल में छोड़ दिया गया। ये सभी सांप आज शाम 5 से रात 8 बजे के बीच पकड़े गए। यह जानकारी वाइल्ड एनीमल रेस्क्यू सेंटर के सचिव कुलदीप सिंह राणावत ने दी।