भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल भीलवाड़ा। जिला एवं सेशन मुख्य न्यायाधीश चंद्र प्रकाश श्रीमाली के बंगले में भारत का विषैला सांप दिखने से मची अफरा-तफरी इसकी सूचना P,A अप्पूर्व द्वारा वन्यजीव रक्षक कुलदीप सिंह राणावत वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू सेंटर सचिव को फोन पर दी गई सूचना के आधार पर तुरंत वन्यजीव रक्षक राणावत और वन विभाग से छोटू लाल कोली वनपाल मौके पर पहुंचे और डीजे साहब के बंगले से 6 फीट लंबे नाग कोबरा सांप का सुरक्षित रेस्क्यू करते हुए सभी स्टाफ को भय मुक्त किया गया और सांप की जानकारी दी गई पकड़ा गया सांप अत्यधिक विषैला कोबरा नाग सांप था. जिसमें न्यूरोटोक्सीन नामक जहर पाया जाता है, जिसकी एक बूंद जहर मात्र से 20 से 25 व्यक्ति मारे जाते हैं, अगर समय से उपचार ना मिले तो,, यह सांप बहुत जहरीला होता है इसकी जानकारी देने के बाद वन्य जीव रक्षक कुलदीप सिंह राणावत ने बताया कि अगर कहीं भी किसी भी तरह के वन्यजीव दिखे तो उन्हें मारे नहीं और हमें सूचना दें क्योंकि यह जीव भी प्रकृति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है इसलिए आप इन्हें मारे नहीं और हमें सूचना दें हम उनका रेस्क्यू कर उनको सुरक्षित जगह पर छोड़ेंगे