alwar news//मंत्री धारीवाल के आगमन को लेकर सभापति बिना गुप्ता ने किया निरीक्षण//25 08 2021

alwar news//मंत्री धारीवाल के आगमन को लेकर सभापति बिना गुप्ता ने किया निरीक्षण//25 08 2021

प्रशासन शहरों के संग अभियान को लेकर गुरुवार को होने वाली संभाग स्तरीय कार्यशाला शहर के प्रताप ऑडिटोरियम में होगी। कार्यशाला का उदघाटन यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल करेंगे।इसके अलावा कार्यशाला में जयपुर संभाग सभी निकाय प्रमुख, आयुक्त, अधिशासी अधिकारी व तकनीकी अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। नगर परिषद की सभापति बीना गुप्ता ने कार्यशाला स्थल और यूडीएच मंत्री धारीवाल सहित अन्य निकाय प्रमुख व अधिकारियों के ठहरने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इधर, नगर परिषद सभापति बीना गुप्ता ने बताया मंत्री शांति धारीवाल के अलवर आगमन पर 25 अगस्त को भूगोर बाईपास पर स्वागत किया जाएगा।निरीक्षण के दौरान जिला काँग्रेस कमेटी के महासचिव महेन्द्र सैनी , सभापति पुत्र संजय गुप्ता, पूर्व पार्षद रामोतार कोली , बिल्लू गुप्ता सेठ, मुख्य सफाई निरीक्षक दिनेश चन्द वर्मा, निजी सचिव अंकुर अवस्थी शामिल थे।