#मंड्रेला - जखोड़ा गांव में पिलानी विधायक जेपी चंदेलिया का नागरिक अभिनंदन समारोह हुआ आयोजित।

#मंड्रेला - जखोड़ा गांव में पिलानी विधायक जेपी चंदेलिया का नागरिक अभिनंदन समारोह हुआ आयोजित।

मंड्रेला।निकटवर्ती गांव जखोड़ा की राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय में गणित व कृषि संकाय व जखोड़ा से भवानीपूरा सड़क स्वीकृत करवाने पर पिलानी विधायक जेपी चंदेलिया का ग्रामीणों की तरफ से शुक्रवार को नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिलानी विधायक जेपी चंदेलिया ने कहा कि व सदैव क्षेत्र की जनता के साथ खड़े हैं।उन्होंने कहा क्षेत्र में कई विकास योजनाओं पर कार्य हुआ है और आगे भी विकास के कार्य होते रहेंगे व क्षेत्र के हर गांव को पक्की सड़क से मुख्य सड़क तक जोड़ा जायगा।इस अवसर पर विधायक ने विधालय में कमरे बनाने की घोषणा की।कार्यक्रम की अध्यक्षता चिड़ावा प्रधान श्रीमती इंद्रा डूडी ने की तथा विशिष्ट अतिथियों में चिड़ावा वृताधिकारी सुरेष शर्मा,झुंझुनूं जिला शिक्षा अधिकारी पितराम काला,पूर्व प्रधान शेरसिंह नेहरा व नेहालसिंह रणवा,सहीराम डूडी,जीप सदस्य विनीता रणवा,पिलानी नगरपालिका चेयरमैन हीरालाल थे।ग्रामीणों द्वारा सभी अतिथियों का फूल माला,साफा व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।इस अवसर पर संजय जखोडिया,ग्रामविकास अधिकारी पवन गढ़वाल,युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विमलेश बोला,पूर्व मंडी सदस्य प्यारेलाल बोला,पूर्व सरपंच पूर्णमल गोदारा,बुडानिया सरपंच हनुमानसिंह,नफीस मंडेलिया,हाजी अब्दुल अजीज खान,पंचायत समिति सदस्य रोहिताश मीणा सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।