विधायक व प्रधान ने बोला कि ढाणी में की जनसुनवाई, मोके पर ही अधिकरियों को दिए निस्तारण करने के आदेश।

विधायक व प्रधान ने बोला कि ढाणी में की जनसुनवाई, मोके पर ही अधिकरियों को दिए निस्तारण करने के आदेश।

मंड्रेला।क्षेत्रीय विधायक जेपी चंदेलिया व प्रधान इंद्रा डूडी ने गांव बोला कि ढाणी में लोगों की समस्याएं सुनकर मोके पर ही संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।इसके साथ ही विधायक ने पिपलो के मोहल्ले से आदर्श स्कूल से होते हुए मुख्य सड़क तक इंटरलॉक सड़क बनाने के लिए 5 लाख रूपए,मंड्रेला में दो जगह पर पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन डालने,रणजीतपुरा से बुढ़ास व बांकिया बालाजी से नया बास तक मिसिंग लिंक रोड़ तथा मंड्रेला में पेयजल की किल्लत को देखते हुए एक नया बोरिंग स्वीकृत करने की घोषणा की।इस अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याएं सुन विभागीय अधिकारियों को समाधान किए जाने के निर्देश दिए है विधायक ने कहा कि कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्र का विकास कराए जाने के लिए हर संभव कार्य कर रही है। गांव-ढाणियों को सड़कों से जोड़कर एवं शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच रेशम चौधरी ने की वही कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडी सदस्य प्यारेलाल बोला ने किया।युवा नेता विमलेश बोला ने आए हुए सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर सहीराम डूडी, मास्टर मोहरसिंह बोला,अमरसिंह बोला,सुल्तान सिंह, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विमेलश बोला,अमरसिंह स्योराण,पूर्व सरपंच रेशम चौधरी,डॉ. सुभाष,मुकेश,पूर्व मंडी सदस्य प्यारेलाल बोला,डॉ. सोमवीर,कर्मवीर बोला,सत्यनारायण मेघवाल,प्रमोद नेहरा,मोहरसिंह बामिल,बिरजूसिंह हवलदार,बिरमपाल पूनिया,विक्रम कटेवा,जुगलाल पचार, दिपेश चौधरी,जेपी भाम्बू, रामस्वरूप कस्वा,दीपचंद कस्वा,मनोज कस्वा,सुरेंद्र कस्वा,अमरचंद कानोडिया, सुरेंद्र लमोरिया सहित काफी संख्या के ग्रामीण मौजूद थे।