गुजरात राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए खुशखबरी|  jdu mla rebel in gujarat rajya sabha election

गुजरात राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए खुशखबरी| jdu mla rebel in gujarat rajya sabha election

वैसे तो राज्यसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड ने बीजेपी को समर्थन का ऐलान किया है...लेकिन पार्टी के एक मात्र विधायक ने इस बात को मानने से इनकार कर दिया...। जेडीयू विधायक छोटू भाई बासवा ने बगावत करते हुए कहा कि...वो कांग्रेस उम्मीदवार को वोट देंगे। सूत्रों की मानें तो बासवा जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव के करीबी हैं। मंगलवार को मतदान के दौरान करीब 11 बजे मतदान देकर बसावा जब बाहर आए तो उन्होंने कहा कि...मैंने कांग्रेस को वोट दिया है। देश तीन साल से परेशान है...वहीं एनसीपी के एक विधायक जयंत पटेल ने भी कांग्रेस के पक्ष में वोट दिया है...जिससे कांग्रेस की टेंशन थोड़ी कम हुई है...आपको बता दें कि...अहमद पटेल को राज्यसभा पहुंचने के लिए अभी भी 45विधायकों की जरूरत है लेकिन शंकर सिंह वाघेला और 6 अन्य विधायकों के बागी होने के बाद इनकी संख्या सिर्फ 44 बची हैं। ऐसे में देखना होगा कि...कांग्रेस अहमद पटेल को राज्यसभा में पहुंचाने में कामयाब हो पाती है या फिर इस चुनाव में बीजेपी बाजी मार जाएगी....