राज्यसभा चुनाव से पहले गुजरात में राजनीतिक पारा गर्म है. बेंगलुरु एयरलिफ्ट किए गए सभी कांग्रेसी विधायक अब अहमबाद लौट आए है। विधायकों को टूट से बचाने के लिए कांग्रेस ने सभी विधायकों को बेंगलुरू भेजा था मंगलवार को गुजरात में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान होगा, उससे पहले कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को अहमदाबाद वापिस बुला लिया है। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी विधायक आज तड़के अहमदाबाद पहुंचे। इन सभी विधायकों का नया ठिकाना अब आणंद के नीरजानंद रिजॉर्ट है। इसी रिसॉर्ट से सभी कांग्रेस विधायक सीधे विधानसभा जाकर राज्य सभा चुनाव के लिए मतदान करेंगे. राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल को मैदान में उतारा है. आपको बतादें कि राज्यसभा चुनाव में खरीद-फरोख्त के डर से कांग्रेस ने अपने विधायकों को 29 जुलाई को बेंगलुरु भेजा था. उससे पहले कांग्रेस के छह विधायक पार्टी का दामन छोड़ चुके थे. तीन बीजेपी में शामिल हो गए थे. कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी उनके विधायकों को डरा-धमका कर अपने पाले में शामिल करने की कोशिश में है. इसी के चलते कांग्रेस ने अपने विधायकों को बेंगलुरू एयरलिफ्ट किया गया। वहीं अब कांग्रेस दावा कर रही हैं गुजरात राज्यसभी की एक सीट पर कांग्रेस की जीत पक्की है। गौरतलब है कि गुजरात से राज्यसभा के लिए तीन सीटें हैं. बीजेपी ने तीनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. बीजेपी से अमित शाह, स्मृति ईरानी और बलवंत सिंह राजपूत ने नामांकन दाखिल किए हैं. कांग्रेस की ओर से अहमद पटेल मैदान में हैं. 57 विधायकों में से छह के इस्तीफा देने के चलते पार्टी के लिए मुश्किल खड़ी हो रही है. पटेल को जीत के लिए 45 विधायकों का समर्थन चाहिए. जबकि कांग्रेस 44 विधायकों के हाने का दावा कर रही है। http://dblive.tv/ http://www.deshbandhu.co.in/