Bihar Vidhan Sabha News: बिहार विधानसभा में लोकतंत्र तार-तार, घसीटकर निकाले गए विधायक | NBT

Bihar Vidhan Sabha News: बिहार विधानसभा में लोकतंत्र तार-तार, घसीटकर निकाले गए विधायक | NBT

Bihar Vidhan Sabha News: बिहार विधानसभा में लोकतंत्र तार-तार, घसीटकर निकाले गए विधायक बिहार विधानसभा में मंगलवार को जो कुछ भी हुआ, उससे लोकतंत्र तार-तार हो गया। सदन के बाहर पुलिस विधायकों को घसीट रही थी। जूते मार रही थी। एक विधायक की हालत इतनी खराब हो गई कि एंबुलेंस को बुलाना पड़ा। पूरे विधानसभा कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दरअसल, बिहार विधानसभा में मंगलवार को विशेष पुलिस सशस्त्र विधेयक पर जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी विधायकों का हाई वोल्टेज ड्रामा काफी देर से चल रहा था। इन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को चेंबर में ही बंधक बना डाला था। स्पीकर विजय कुमार सिन्हा चेंबर से निकलने की कोशिश करते रहे लेकिन विपक्षी विधायकों ने उन्हें निकलने तक नहीं दिया। हालात इतने बिगड़ गए कि डीएम और एसपी को बुलाया गया। इसके बाद विपक्षी विधायकों को खींच-खींच कर बाहर से हटाया। मामला इतना पर ही खत्म नहीं हुआ, विपक्षी विधायकों के इस हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही जब शुरू होने वाली थी। तब विपक्ष की महिला विधायकों ने अध्यक्ष के आसन को ही घेर लिया। इसके बाद विपक्ष की महिला विधायकों को हटाने के लिए महिला पुलिस को सदन के अंदर बुलाया गया। महिला विधायकों को जबरन विधानसभा से बाहर निकाला गया। दरअसल विधानसभा में विशेष पुलिस सशस्त्र विधेयक 2021 के विरोध में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया था। फिर विपक्षी विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष ने मार्शल से बाहर करा दिया था। इसके बाद विपक्ष के विधायक, स्पीकर चेंबर के बाहर धरने पर बैठ गए। साढ़े 4 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होनी थी लेकिन बंधक बने स्पीकर विजय कुमार सिन्हा सदन में नहीं पहुंच पाए। दलबल के साथ पहुंचे डीएम-एसपी ने विधानसभा को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। बड़ी तादाद में पुलिस बल विधानसभा भवन पहुंचे। कई थानों की पुलिस को बुलाया गया। रैपिड एक्शन फोर्स के जवान भी विधानसभा बुलाए गए। विधानसभा अध्यक्ष के चेंबर के बाहर धरने पर बैठे विपक्षी विधायकों घसीट कर हटाया गया। कल के हंगामे के बाद बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में बुधवार को भी अजीब नजारा दिखा है। विपक्षी सदस्य विधानसभा के अघोषित वॉकआउट के बाद विधानसभा कैम्पस में अपनी समानांतर सरकार और सदन चला रहे हैं। आप ये सुनकर चौंक गए होंगे लेकिन ये बिल्कुल सच है। सदन से बाहर विधान मंडल परिसर में विपक्ष अपनी समानांतर सरकार और सदन चला रहा है। विपक्षी विधायक धरने के साथ विधानसभा के गार्डन एरिया में ही समानांतर सदन और सरकार चला रहे हैं। बिहार विधानसभा में मंगलवार को हुई घटना का जिक्र करते हुए आरजेडी सांसद मनोज झा ने इस मसले को राज्यसभा में उठाना चाहा। हालांकि राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू की ओर से उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी गई। #BiharVidhanSabha #NitishKumar #NBT ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Please Like and Subscribe and Click the Bell Icon to Get New Video Updates ---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- About Channel: खबरों के अलावा कई मुद्दों पर आप रोचक विडियो भी देख सकते हैं। हमारे कुछ नियमित विडियो फीचर सुनो जिंदगी, फेक इट इंडिया, फेक बोले कौआ काटे, मूवी रिव्यू, विचित्र किंतु सत्य हमारे यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं। Apart from the news, you can also watch interesting videos on many issues. Some of our regular video features - Sun Life, Fake It India, Fake Bole Kauwa Kate, Movie Review, Bizarre but Truth can also be seen on our YouTube Subscribe to the 'Navbharat Times' channel here:    / navbharattimes   Download the Official NBT App: https://play.google.com/store/apps/de... Social Media Links Facebook:   / navbharattimes   Twitter:   / navbharattimes