Bihar Politics: सदन में 'पुलिस एक्शन' क्यों ? | Bihar Special Armed Police Bill 2021

Bihar Politics: सदन में 'पुलिस एक्शन' क्यों ? | Bihar Special Armed Police Bill 2021

बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक 2021 ( Bihar Special Armed Police Bill 2021) पर बिहार विधानसभा (Bihar Vidhansabha) में मंगलवार को मर्यादा तार-तार हुआ. जो विधायक सदन में कानून बनाते हैं उन्हें ही पुलिस ने पीटा. महिला विधायकों (MLA) से भी बदसलूकी हुई. बुधवार को भी विपक्ष ने इस मुद्दे को उठाया और विधान परिषद में हंगामा किया. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) माफी नहीं मांगते वो सदन में नहीं जाएंगे.