चोट ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी को लगी दर्द विराट कोहली को हुआ, रोहित शर्मा हुए खुश!

चोट ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी को लगी दर्द विराट कोहली को हुआ, रोहित शर्मा हुए खुश!

पिछली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में जो ऑस्ट्रेलिया में भारत के साथ हुआ था वही अब ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत में हो रहा है. लेकिन रिजल्ट एकदम अलग है, पहले मैच में वहां भी भारतीय टीम बहुत बुरी तरह हारी थी. 36 पर ऑलआउट होने के बाद सबने टीम इंडिया को राइट ऑफ कर दिया था. लेकिन फिर उसने वापसी की और इतिहास बनाया. यही उम्मीद ऑस्ट्रेलिया के उसके फैंस कर रहे थे लेकिन यहां तो उल्टा ही हो रहा है. बस मुसीबतें भारत जैसी बढ़ती जा रही हैं. आपको याद होगा कि उस सीरीज में भारत के कई सीनियर खिलाड़ी चोटिल हो गए थे. पहले मैच के बाद कप्तान विराट कोहली भी फैमिली की वजह से सीरीज बीच में छोड़कर वापस आ गए थे. इसी तरह ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस भी किसी फैमिली रीजन की वजह से वापस देश लौट गए हैं. उनके साथ दो और खिलाड़ी हैं जो टीम से बाहर हुए हैं. क्योंकि वो चोटिल हो गए हैं.