प्रदेश में भीषण गर्मी की मार के चलते राजस्थान के कई हिस्सों में दो दिन से बारिश ने राहत दिलाई है। हालांकि राजधानी जयपुर में गर्मी और उमस भरा माहौल रहा।वही मंगलवार को कोटा में लगातार दो घंटे बारिश हुई । हाल ही में मौसम विभाग के अनुसार अब जल्द ही राजस्थान में मानसून दस्तक देने वाला है। प्रदेश में अब मानसून के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। विभाग के अनुसार आगामी चार-पांच दिनों में मानसून के राजस्थान में दस्तक की पूरी संभावना है। वहीं सोमवार को प्रदेश में जगह-जगह तेज बारिश के चलते लोगों ने राहत की साँस ली है। विभाग के अनुसार मानसून सक्रिय होने से पहले राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बरसात का दौर जारी है। राजस्थान में डूंगरपुर, चूरू, सवाईमाधोपुर, झालावाड़ के साथ आस पास के क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ गर्मी से राहत मिली। Rajasthan Weather,Temperature in Rajasthan,Rajasthan Latest News,Jaipur Weather Temperature,weather,मौसम की जानकारी राजस्थान,मौसम की जानकारी,mausam vibhag,mosam ki jankari,aaj ka mausam,Weather changed in Rajasthan,scattered thunderstorms,weather forecast,rajasthan patrika,weather news today,live weather report today,weather report india,मौसम विभाग,dust storm,live weather report,weather alert,weather india,weather report of today,weather report