Rajasthan Weather : राजस्थान में बारिश ताबड़तोड़ बारिश... मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Rajasthan Weather : राजस्थान में बारिश ताबड़तोड़ बारिश... मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

राजस्थान में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है और राज्य में भारी बारिश का नया दौर शुरू हो गया है. मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है, और मानसून ट्रफ लाइन भी दक्षिणी राजस्थान से होकर गुजर रही है. इसके चलते, अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि 4 और 5 जुलाई को राजस्थान के कई इलाकों में भारी से अतिभारी बारिश देखने को मिलेगी. इसका सबसे अधिक असर पूर्वी राजस्थान में होगा, जहां अगले एक सप्ताह तक हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश जारी रहने की उम्मीद है. कुछ स्थानों पर तो अत्यधिक भारी बारिश भी हो सकती है, खासकर पूर्वी राजस्थान और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में भी अगले तीन-चार दिनों तक मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हो सकती है. #rajasthanlatestnews #weather #weatherupdate राजस्थान की हर खबर देखें: https://www.rajasthantak.com/ -------- About the Channel: Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan Follow us on: Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak Facebook:   / rajasthantakofficial   Twitter:   / rajasthan_tak