सीरियल चोरी करने वाला गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे आरोपियों से 20 लाख के सोने चांदी के जेवरात जप्त

सीरियल चोरी करने वाला गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे आरोपियों से 20 लाख के सोने चांदी के जेवरात जप्त

रसिया छाल में हुई चोरियों में खरसिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता एक अपचारी बालक समेत 5 आरोपियों की गिरप्तारी के साथ मामों में प्रात कामद • आरोपियों से #सोनेचांदी के जेवरात नकदी सहित #20लाख कीगी • रायगढ़ और जांजगीर जिले में सवार ओरियों को अंजाम दे रहे गिरफ्तार आरोपियों के दो गिरोह ●खरसिया, छाल, चांपा सक्ती मातखरीदा, सारागांव के 7 पारियों का हुआ खुलासा... • आरोपियों से 360 ग्राम सोना 2 किलो चांदी विदेशी नोट, दो नई घड़ी बाइक और करीब 1 लाख नकद बरामद..... • योग में शामिल आरोपी सुनील बरेठ को बिलासपुर पुलिस चोरी के 20 मामलों में एक साथ की थी चालान ..... • चोरी के इरादे से खरसिया रेकी करने आया आरोपी सुनील गिरफ्तार, अपने दो साथियों के साथ 5 चोरियों में शामिल होना कबूला*... • "दूसरे गैंग के मास्टर मांइड गोतम महत छाल में किराया मकान लेकर अपने 3 साथियों के साथ छाल और केनाभांठा की चोरी को दिया था अंजाम..... *रायगढ़ । #पुलिसअधीक्षक अभिषेक मीना के कुशल नेतृत्व एवं एडिशनल एसपी लखन पटले, एसडीओपी खरसिया निमिषा पाण्डेय के मार्गदर्शन पर खरसिया पुलिस की टीम खरसिया एवं सरहर्दी जिले जांजगीर-चाम्पा क्षेत्र में सिलसिलेवार चोरी को अंजाम दे रहे नकबजनों के दो गैंग के 5 आरोपियों को पकड़ा गया है, जिनमें एक विधि के साथ संघर्षरत बालक है, इनके 2 साथी आरोपी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों से खरसिया थाना क्षेत्र के 2 चारियों समेत छाल, चांपा, सक्ती, मालखरोदा, सारागांव की चोरियों का खुलासा हुआ है। आरोपियों से 20 लाख रूपये से अधिक की सम्पत्ति बरामदगी में पुलिस को सफलता मिली है। माह नवम्बर 2021 को खरसिया, छाल एवं सीमावर्ती जिले जांजगीर में लगातार हो रही चोरियों पुलिस के चुनौती बनकर सामने आयी थी। एसपी अभिषेक मीना द्वारा एडिशनल एसपी लखन पटले एवं एसडीओपी खरसिया निमिषा पाण्डेय को कैम्प कर माल मुल्जिम पतासाजी का निर्देश दिया गया था, स्वयं एसपी मीना मामलों की मॉनिटरिंग कर रहे थे। छानबीन में मिल रही हर अनपुट पर तत्काल कार्रवाही की जा रही थी किन्तु पुलिस टीम सफलता से कुछ दूर थी। ऐसे में पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को मोटिवेट कर उनका से मार्गदर्शन कर बेसिक पुलिस पर कार्य करते हुए आसपास जिलों की पुलिस से सामंजस्य इसी बीच खरसिया पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी 26 जनवरी के दोपहर शहर में कानून व्यवस्था ड्यूटी दौरान चौकी प्रभारी खरसिया को सूचना मिला कि खरसिया टाऊन में शातिर चोर सुनील बरेठ को संदिग्ध घूमते देखा गया है। तत्काल स्टाफ द्वारा नाकेबंदी कर संदेही को पता तलाश कर रायगढ़ चौक के पास हिरासत में लेकर चौकी लाये। पूछताछ करने पर सुनील बरेठ चोरी के इरादे से क्षेत्र में रैकी करने आना बताया, आरोपी सुनील बरेठ द्वारा उसके साथी सूरज दास महंत को दूसरे इलाके में रेकी करना बताया जिसे भी स्टाफ द्वारा हिरासत में लिया गया। दोनों आरोपियों से पूछताछ में पर दोनों मिलकर खरसिया के मदनपुर में 17-18 दिसम्बर की रात एक मकान में (गजानंद अग्रवाल) में चोरी (खरसिया अप.क्र. 728/21) करना तथा अपने साथी (बाल अपचारी) के साथ मिलकर पिछले दो-तीन माह में 4 चोरी चाम्पा के शिवनगर वार्ड क्रमांक 23 में, सक्ती के आडवाणी ट्रेडर्स दुकान में सारागांव के बंधवा वार्ड के सुने मकान में तथा मालखरौदा के ग्राम कलमी (प्रार्थी लखनलाल साहू का मकान) में चोरी करना कबूल किये है । संबंधित थानों में अज्ञात आरोपी पर अपराध दर्ज है। आरोपी सुनील बरेठ, सूरज दास महंत दोनों निवासी बाराद्वार एवं अपचारी विधि के साथ संघर्षरत बालक से सारागांव की चोरी से प्राप्त सोने के जेवरात 33 ग्राम चांदी के जेवरात 620 ग्राम, मालखरीदा चोरी में सोने के जेवरात 74 ग्राम चांदी के जेवरात 525 ग्राम चांपा की चोरी में प्राप्त 2 नग सोनाटा घड़ी नगदी रकम ₹2000 तथा सक्ती के आडवानी टेडर्स चोरी में एक थाई नोट, 710 रूपये का सिक्का, ₹500 का नोट कुल 1210 रूपये की बरामदगी के साथ घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल की जप्ती गई है। आरोपी सुनील बरेठ को बिलासपुर पुलिस द्वारा 20 चोरी के मामलों में एक साथ चालान किया गया था जिसके साथ ही आरोपी को जांजगीर पुलिस कई चोरियों में चालान किया गया है । मालखरौदा चोरी में प्राप्त सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की तस्वीर मिलन हुई है। आरोपण लोहे के सरिया और पेचकस से ताला, कुंदा तोड़कर चोरियों को अंजाम दे रहे थे। दिगर धानों के अपराध के संबंध में आरोपियों पर खरसिया पुलिस धारा 41(14)CrPC/457,380 IPC की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है। • गिरफ्तार आरोपी बाराद्वार जिला जांजगीर-चाम्पा (5) विधि के साथ संघर्षरत अपचारी बालक बरामद माल* कुल 360 ग्राम सोना, 2005 ग्राम (2 किलो) चांदी, एक थाई नोट (थाईलैंड). नकदी स्कम करीब 1 लाख रूपये, दो सोनाटा घड़ी, घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल व औजार । वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन, मार्गदर्शन पर एसडीओपी खरसिया निमिषा पांडेय के नेतृत्व में मामलों में माल मुल्जिम की पतासाजी में थाना प्रभारी खरसिया सुमंतराम साहू, चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक नंद किशोर गौतम, थाना प्रभारी छाल उप निरीक्षक प्रवीण मिंज, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी राठौर, शंकर सिंह, अशोक देवांगन, आरक्षक विशोप सिंह, प्रदीप तिवारी, राजेश राठौर, सत्या सिदार, रमेश बरेठ, सोहन यादव, कीर्ति सिदार, साविल चन्द्रा, मुकेश यादव, योगेश साहू तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, आरक्षक धनंजय कश्यप, प्रशांत पंडा, बृजलाल गुज्जर का सराहनीय योगदान रहा है।