श्रीनगर। श्रीनगर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने 3 लुटेरों और एक जेवेलर को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों के जेवर बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक़ ये चोर दिनदिहाड़े औरतों को किडनैप करके उनसे गहने लुटते थे और फिर आरोपी सुनार को बेच देते थे। डीएसपी की माने तो इन आरोपियों पर थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं।