खिलचीपुर । दिनदहाड़े चोर दिखा रहे अपना धमाल बाइक चोरी करता हुआ चोर सीसीटीवी कैमरे मे हुआ केद

खिलचीपुर । दिनदहाड़े चोर दिखा रहे अपना धमाल बाइक चोरी करता हुआ चोर सीसीटीवी कैमरे मे हुआ केद

दिनदहाड़े चोर दिखा रहे अपना धमाल दिनदहाड़े बाइक चोरी करता हुआ चोर सीसीटीवी कैमरे में हुआ केद राजधानी मंथन से संवाददाता सुनील सोनी खिलचीपुर। नगर में बुधवार को किराने की दुकान के सामने खड़ी बाइक से एक वाहन चोर ने अपनी कला का प्रदर्शन कर बाइक पर अपनी कला दिखाकर हाथ साफ कर दिया। हालांकि यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसकी शिकायत स्थानीय फरियादी ने पुलिस थाने की गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकालकर वाहन चोर की तलाश शुरू कर दी है। खिलचीपुर बस स्टेण्ड स्थित वार्ड 15 निवासी रोशन साहू की किराना दुकान के सामने बाईक Mp.39.mh.6001 खड़ी हुई थी। तभी वहां एक बाइक चोर पहुंचता है। वह काफी देर तक इधर-उधर देखता है और फिर बाइक चोरी कर मौके से फरार हो गया। यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। थाना प्रभारी प्रदीप गोलियां ने बताया कि बाइक चोरी का मामला सामने आया है जिसकी फरियादी द्वारा शिकायत की है शिकायत के आधार पर मामले में सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच की जा रही है। जिसके आधार पर वाहन चोर की तलाश शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया जल्द ही वाहन चोर को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।